फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two youths of Farrukhabad arrested for robbing the couple going to the wedding

शादी में जा रहे दंपती को लूटने वाले फर्रूखाबाद के दो गिरफ्तार-फोटो

Wed, 02 Jun 2021 10:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Two youths of Farrukhabad arrested for robbing the couple going to the wedding
एटा। थाना जैथरा पुलिस ने शादी समारोह में शामिल होने जा रहे दंपती को लूटने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। लूटी गई जंजीर सहित तमंचा-कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा अन्य मामलों में वांछित चल रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया है कि थाना जैथरा क्षेत्र के गांव बहगों के पास 28 मई को दंपती को लूटने वाले अभिषेक पाल निवासी कांशीराम कॉलोनी हेवतपुर गड़िया थाना मऊ दरवाजा जिला फर्रुखाबाद और आशीष उर्फ आमोद निवासी मोहल्ला सलामत खां थाना कोतवाली जिला फर्रुखाबाद को गिरफ्तार किया है। इस मामले का मुकदमा 30 मई को योगेश कुमार निवासी ग्राम चंदोस थाना सोरों जिला कासगंज ने दर्ज कराया था। पीड़ित का कहना था कि वह शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपनी पत्नी व बहन के साथ जा रहा था। बाइक सवार दो लुटेरों ने तमंचा दिखाकर पत्नी से सोने की जंजीर लूट ली। जंजीर तोड़ते समय लुटेरों की बाइक गिर गई। जिसे छोड़कर वह खेतों में भाग गए थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि थाना जसरथपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास की वारदात में शामिल वांछित आरोपी महेरुल निवासी नदराला को गिरफ्तार किया है। थाना रिजोर पुलिस ने तमंचा सहित विमलेश निवासी राधे पूर्व थाना सकीट को गिरफ्तार किया है। थाना निधौली कलां पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित चल रहे आरोपी प्रशांत, पवनेश, अनीश कुमार और मुरारी लाल निवासीगण रामनगर को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed