फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two youths, including brother, who came to test sister, missing

कुसमरा क्षेत्र से छात्र सहित दो युवक हुए लापता

Sun, 05 Jun 2022 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Two youths, including brother, who came to test sister, missing
कुसमरा (मैनपुरी)। चौकी क्षेत्र से शनिवार की शाम दो युवक लापता हो गए। इनमें एक इटावा से बहन को परीक्षा दिलाने आया था। काफी तलाश के बाद भी जब उनका कोई पता नहीं लगा तो परिजन ने चौकी पर तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर जनपद इटावा के थाना ऊसराहार क्षेत्र के गांव पत्तापुर निवासी गौतम कुमार शनिवार को बहन जयंती को बाइक पर लेकर कस्बा स्थित जेएस कॉलेज में परीक्षा दिलाने के लिए आया था। बहन जब परीक्षा देकर कालेज से बाहर आई तो देखा कि भाई वहां नहीं था। काफी देर तक भाई के न मिलने पर उसने परिजन को सूचना दी। गौतम की काफी तलाश की गई लेकिन कोई पता नहीं लग सका।
विज्ञापन

वहीं कस्बा के यादव नगर निवासी असित यादव शनिवार की दोपहर बाजार से खरीदारी करने की बात कह कर घर से गया था। जब वह काफी समय तक घर वापस नहीं आया तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं लग सका। दोनों के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed