{"_id":"60da21698ebc3ebd0d2ef453","slug":"two-youths-drowned-in-yamuna-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: यमुना में स्नान के दौरान दो युवकों की डूबकर मौत, परिवारों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: यमुना में स्नान के दौरान दो युवकों की डूबकर मौत, परिवारों में मचा कोहराम
Tue, 29 Jun 2021 12:52 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:52 AM IST
सार
युवकों को यमुना में डूबता देख गोताखोरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दोनों युवक डूब गए। इसके काफी देर बाद दोनों के शव बरामद हो सके।
विज्ञापन
यमुना नदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के वृंदावन में देवराह बाबा घाट पर सोमवार को यमुना में स्नान के दौरान दो युवकों की डूबकर मौत हो गई। गोताखोरों ने उन्हें बचाने के प्रयास किए, लेकिन उनकी जिंदगी नहीं बचा पाए। काफी देर बाद दोनों के शव यमुना से निकाले जा सके। युवकों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इंकार दिया।
विज्ञापन
सोमवार को पानीघाट निवासी यूनिस का 21 वर्षीय पुत्र सलमान और 18 वर्षीय अरबाज निवासी मांट यमुना में नहाने गए थे। नहाते समय अचानक गहरे पानी में चले गए। घाट के आगे लगे पत्थरों से उनका पैर फिसल जाने से वह डूबने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे मुख्य आरक्षी अलकेश कुमार भी गोताखोरों के साथ दोनों युवकों को बचाने के लिए यमुना में कूद गए। काफी प्रयासों के बाद दोनों युवकों को यमुना से बाहर निकाला। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दोनों के शव बाहर निकाले गए। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर पुलिस ने दोनों शव उनके सुपुर्द कर दिए।
विज्ञापन