{"_id":"61d085ccb361ee05100647b2","slug":"two-youths-died-in-accidents-on-the-highway-tundla-news-agr519845947","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर हादसों में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर हादसों में दो युवकों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर हादसों में दो युवकों की मौत
टूंडला। आगरा हाईवे पर शुक्रवार रात हुए अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
टूंडला थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद का श्रीपाल यादव (45) शुक्रवार शाम साढे़ छह बजे आगरा हाईवे स्थित एफएच मेडिकल कालेज के पास सड़क पार कर रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
दूसरा हादसा भी मेडिकल कॉलेज के सामने हुआ। शुक्रवार रात्रि साढ़े नौ बजे किसी वाहन से उतरकर सड़क पार कर रहे करीब 35 वर्षीय युवक को भी अज्ञात वाहन ने टक्कर दी। युवक को लोग उपचार के लिए ले जा पाते उससे पूर्व ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेज दिए। थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि कहना है कि एक मृतक की पहचान होने पर परिजन पहुंच गए थे, जबकि दूसरे शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। तहरीर पर अज्ञात चालकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।