फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two youths died after coming under high tension line in Etah condition of one is critical

UP News: एटा में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर; परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 02 Sep 2024 11:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 Sep 2024 11:42 AM IST
सार

एटा के निधौली कलां थाना क्षेत्र के गांव दूल्हापुर में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां हाईटेंशन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से झुलस गया है। 

विज्ञापन
Two youths died after coming under high tension line in Etah condition of one is critical
गांव दूल्हापुर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मामला निधौली कलां थाना क्षेत्र के गांव दूल्हापुर का है, जहां समर सेबिल का पाइप निकालते समय तीन युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। दो युवकों की मौके पर ही जान चली गई। जबकि तीसरे को गंभीर झुलसी अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन


घटना सुबह लगभग 8:30 बजे की है। निधौली कलां थाना क्षेत्र के गांव दूल्हापुर में एक समर सेबिल खराब हो गई थी। सेमर के पाइप के प्रमोद निवासी रसीदपुर, भूपेंद्र निवासी दयारामपुर और  सुनील निवासी दयारामपुर निकाल रहे थे। तीनों ही भूल गए कि उनके ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। पाइप हाईटेंशन से छू  गए, जिसकी वजह से तेज करंट दौड़ गया। 
विज्ञापन


करंट लगने से प्रमोद और भूपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं सुनील गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed