फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two youths did such a thing to drink alcohol that will shudder to do it police caught them

UP: शराब पीने के लिए इन दो युवकों ने किया ऐसा काम...जिसे करने में कांप जाएंगे, पुलिस ने दबोच लिए

Thu, 01 May 2025 09:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 01 May 2025 09:32 AM IST
सार

शराब पीने के लिए दो युवक इस हद तक गुजर गए कि उन्हें पुलिस का भी डर नहीं रहा। पुलिस ने दोनों युवकों को दबोच लिया। इनके कब्जे से लूट के 11 मोबाइल और बाइक बरामद  हुई है। 

 

विज्ञापन
two youths did such a thing to drink alcohol that will shudder to do it police caught them
लुटेरे। - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा में शराब की लत ने दो युवकों को लुटेरा बना दिया। शौक पूरा करने के लिए लूट की घटनाओं को अंजाम देने लगे। न्यू आगरा पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से पहचान कर नगला बूढ़ी निवासी सचिन और करण को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 11 मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। दोनों को जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

डीसीपी सिटी सोनम कुमार के मुताबिक न्यू आगरा थाने में निर्भय नगर निवासी पीयूष कुमार पाल ने मोबाइल छीनने की घटना की शिकायत की थी। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से आरोपियों को पहचान कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें शराब पीने की लत है। इसी वजह से लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं।

ये भी पढ़ें-   UP: पैर की हड्डी टूटने पर जिस डॉक्टर ने किया ऑपरेशन...अब उसे ही देना पड़ा पूरा खर्चा, जानें क्या है पूरा मामला


 
विज्ञापन
विज्ञापन

 तेज आवाज में डीजे बजाने का विरोध करने पर मारपीट
ट्रांस यमुना क्षेत्र के होली मोहल्ला में सोमवार रात तेज आवाज में डीजे बजाने का विरोध करने पर युवक की लाठी डंडों से पिटाई की गई। टेढ़ी बगिया निवासी बेबी ने बताया कि सोमवार रात साढ़े 11 बजे पड़ोसी दिनेश, नीरज, अंकित, बबलू तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे। उनके बेटे संजय ने तेज आवाज में डीजे बजाने से मना किया तो उसे मारा पीटा गया। संजय के गंभीर चोट आईं है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed