{"_id":"6304fbc7b68cc15b03591561","slug":"two-youth-showing-pistols-video-goes-viral-on-social-media-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: कमर से तमंचा निकाल हवा में लहराया, दो युवकों का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: कमर से तमंचा निकाल हवा में लहराया, दो युवकों का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 23 Aug 2022 09:39 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 23 Aug 2022 09:39 PM IST
सार
मैनपुरी में दो युवकों की टशनबाजी का वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों युवक कमर से तमंचा निकालकर लहराते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
तमंचा लहराते युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी जिले में मंगलवार को सोशल मीडिया पर दो युवकों का तमंचे के साथ वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दोनों तमंचा लहराते नजर आ रहे हैं। उक्त वीडियो थाना किशनी क्षेत्र के रामनगर निवासी युवकों का बताया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक किशनी का कहना है कि जांच कराई जा रही है। पता लगने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक वीडियो वायरल हुआ। किशनी के रामनगर चौकी क्षेत्र का बताए जा रहे वीडियो में दो युवक नजर आ रहे हैं। यह लोग कमर पर लगे हुए तमंचा निकाल कर लहराते हुए दिख रहे हैं। बैकग्राउंड में गाना बज रहा है। बताया जा रहा है कि एक युवक नगला देवी तो दूसरा रामनगर का रहने वाला है।
विज्ञापन
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। पुलिस वीडियो की सत्यता के संबंध में जांच कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक किशनी अनिल सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। वीडियो किसके द्वारा बनाया गया है, वह कौन लोग हैं। इसके बारे में जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन