फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two youth riding a bike died in a collision with a speeding vehicle in Agra

Agra: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, उछलकर दूर गिरे दोनों युवक, तड़पते हुए टूट गई जीवन की डोर

Tue, 21 Feb 2023 12:19 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 21 Feb 2023 12:19 AM IST
सार

आगरा में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। शवों को मॉर्चरी में रखवाया है। 

विज्ञापन
Two youth riding a bike died in a collision with a speeding vehicle in Agra
मौके पर जांच करती पुलिस, क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां सोमवार की रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन

आसपास के लोग एवं राहगीर घटनास्थल का तरफ भागे

हादसा मलपुरा थाना क्षेत्र में हुआ। यहां एक बाइक पर दो युवक आगरा की ओर से संज्ञा की ओर जा रहे थे। आगरा-ग्वालियर रोड स्थित भाहई मोड़ पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार उचलकर दूर जा गिरे। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग एवं राहगीर घटनास्थल का तरफ दौड़े। उन्होंने पुलिस को भी जानकारी दी। 
विज्ञापन


राहगीरों ने बताया कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पड़े तड़प रहे थे। कुछ ही देर में दोनों ने दम तोड़ दिया। इनमें से एक युवक का नाम पवन बताया गया है। वह आगरा का ही रहने वाला है। सूचना पर चौकी प्रभारी अमित कुमार मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

20 से 21 वर्ष होगी दोनों की उम्र

उन्होंने शवों को मॉर्चरी में रखवा दिया है। दूसरे युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। राहगीरों के मुताबित दोनों की उम्र 20 से 21 वर्ष होगी। वह स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। जिस गाड़ी पर जा रहे थे उसका नंबर UP 80 CV 6904 लिखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed