{"_id":"5ca334fbbdec221425447283","slug":"two-youth-died-after-bike-collides-with-wall-near-agra-fort","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा किला के पास फुटपाथ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा किला के पास फुटपाथ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौत
Tue, 02 Apr 2019 05:06 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 02 Apr 2019 05:06 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में तेज रफ्तार से बाइक चलाना तीन युवकों को भारी पड़ गया। आगरा किला के सामने तेज रफ्तार बाइक फुटपाथ पर चढ़ने के बाद दीवार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक घायल हो गया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीन युवकों एक ही बाइक पर सवार थे। बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। आगरा फोर्ट के पास इनकी बाइक अनियंत्रित होकर फुटपाथ चढ़ने के बाद दीवार से जा टकराई।
विज्ञापन
बाइक की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य को गंभीर हालत में एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हादसे की मृतकों के परिजनों को दी है।
विज्ञापन
मृतक सनी पुत्र बनवारी लाल और सनी पुत्र हरीश चंद्र निवासी टुन्दपुरा, सदर है, वहीं अमित घायल हो गया। दोनों मृतक जूता कारीगर थे। वह कारखाना से सामान लेने जा रहे थे।