{"_id":"5d565d5c8ebc3e6c961a1f54","slug":"two-young-man-arrested-for-girl-murder-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: शादीशुदा प्रेमी ने डाटा केबल से घोंटा था प्रेमिका का गला, फिर एक्सप्रेसवे पर फेंकी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा: शादीशुदा प्रेमी ने डाटा केबल से घोंटा था प्रेमिका का गला, फिर एक्सप्रेसवे पर फेंकी लाश
Fri, 16 Aug 2019 01:08 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 16 Aug 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
घटना का अऩावरण करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर मिले युवती के शव को लेकर पुलिस ने खुलासा किया है। युवती की हत्या उसके प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर की थी। इसके बाद शव एक्सप्रेसवे पर फेंक दिया। पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है।
11 अगस्त को यमुना एक्सप्रेसवे पर युवती का शव मिला था। युवती मथुरा की रहने वाली थी। दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी। हत्या से एक दिन पहले उसकी अपने पापा से बात हुई थी। हत्या की वजह परिजन भी जान पा रहे थे। जब पुलिस ने छानबीन की तो चौंकाने वाली बातें सामने आईं।
पुलिस के अनुसार आगरा निवासी युवक के युवती से प्रेम संबंध थे, लेकिन युवक की शादी हो गई। इसके बाद युवती उस पर शादी करने का दवाब बना रही थी। इस पर युवक ने उसे रास्ते से हटाने के लिए हत्या की योजना बनाई। दिल्ली से युवती को कार में लेकर आया। रास्ते में डाटा केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद युवक ने प्रेमिका का शव यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे फेंक दिया था। गुरुवार को पुलिस ने युवक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया है। पुलिस का कहना है कि युवती की हत्या में कार चालक भी शामिल है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।