{"_id":"63e53e3c68e837ebca0db4fa","slug":"two-years-of-love-ended-in-two-hours-kasganj-news-c-25-1-56472-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: दो साल से चल रहे प्रेम का दो घंटे में हो गया अंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: दो साल से चल रहे प्रेम का दो घंटे में हो गया अंत
Fri, 10 Feb 2023 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 10 Feb 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर के ग्राम अर्जुनपुर कदीम में प्रेमी युगल के बीच दो साल से चले आ रहे प्रेम का दो घंटे के भीतर अंत हो गया। प्रेमी ने आम के पेड़ पर लटक कर फांसी लगा ली , तो वहीं प्रेमिका ने घर के कमरे के कुंदे पर लटक कर। वेलेंटाइन वीक के तीसरे दिन प्रेम के हुए इस दुखद अंत की हर जगह चर्चा रही।
युवक बृजेश से उसकी प्रेमिका पिंकी लगभग पांच साल बढ़ी थी। दोनों के घर पास पास होने के कारण दोनों का अक्सर एक दूसरे के घर आना जाना लगा रहता था। आयु का बंधन एवं जाति के बंधन को दर किनार कर प्रेम के रास्ते पर चल पडे़। जब भी मौका मिलता तो दोनों प्रेम भरी बाते करते और साथ जीने मरने की कसमें खाते रहते और दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे।
युवक ने सुबह लगभग 7 बजे के आसपास गांव में ही आम के पेड़ पर फांसी पर लटक कर जान दे दी। जब इसकी भनक प्रेमिका को लगी तो वह प्रेमी के आत्महत्या करने का सदमा बर्दास्त नहीं कर पाई और उसने अपने घर पर लगभग 9 बजे साड़ी से कमरे के कुंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
13 दिन बाद आनी थी युवती की बरात
पिंकी के घर वालों को जब प्रेम प्रसंग की जानकारी मिली तो परिवार में विरोध शुरू हो गया। उसके माता पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। जिससे वह अपने भाई ब्रजेश व सुनील के साथ रहती थी। भाइयों ने सरावल क्षेत्र के ग्राम सलुपुरा से उसकी शादी तय कर दी। 22 फरवरी को इसकी बरात आनी थी, जिसकी तैयारियां घर में चल रही थी। अपनी प्रेमिका की शादी तय हो जाने से प्रेमी युवक परेशान गुमसुम रहने लगा। वह अक्सर अपने दोस्तों से कहता था कि साथ जी नहीं सकते तो मर जाएंगे। वहीं युवती भी इस शादी से खुश नहीं थी। वह भी काफी परेशान रहती थी।
4 दिन पहले ही गांव आई थी युवती
युवती पिंकी की शादी तय करने के बाद उसके भाइयों ने उसे उसकी बहन रश्मि के पास दिल्ली भेज दिया था ताकि प्रेमी युगल आपस में मिल न सके। शादी की तारीख नजदीक आने पर उसे दिल्ली से चार दिन पहले घर वापस बुला लिया।