फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two year old girl dies after drinking insecticide in Mainpuri

Mainpuri: खेत पर खेलते समय दो साल की बच्ची ने पिया कीटनाशक पदार्थ, अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

Wed, 01 Jun 2022 05:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 01 Jun 2022 05:01 PM IST
सार

मैनपुरी में एक परिवार की अनदेखी मासूम बच्ची की जिंदगी पर भारी पड़ गई। बच्ची ने खेलते समय कीटनाशक पी लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Two year old girl dies after drinking insecticide in Mainpuri
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मैनपुरी में घर के पास खेत पर खेल रही दो वर्षीय बच्ची ने खेलते समय कीटनाशक पदार्थ पी लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई। वहीं शहर के मोहल्ला न्यू वंशीगोहरा निवासी एक अन्य व्यक्ति की भी जहर खाने से जिला अस्पताल में मौत हो गई।

विज्ञापन

 
थाना कुरावली क्षेत्र के गांव खिरना कला निवासी श्यामपाल की दो वर्षीय पुत्री जाह्नवी मंगलवार की शाम अपने घर के पास खेत पर खेल रही थी। परिजन खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहे थे। बच्ची ने खेत पर रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान मंगलवार की रात बच्ची की मौत हो गई। 
विज्ञापन


थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू वंशीगोहरा निवासी अरुण कुमार ने मंगलवार की रात किसी बात पर नाराज होकर जहर खा लिया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दोनों को परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही घर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed