फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two Year Old Boy Dead After Drink Sodium hydroxide Chemical

एटाः केमिकल पीने से मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 20 Sep 2019 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 20 Sep 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
Two Year Old Boy Dead After Drink Sodium hydroxide Chemical
सांकेतिक तस्वीर
सोरों के ग्राम लहरा में दूध सुरक्षित रखने के लिए लाए गए सोडियम हाइड्रोक्साइड केमिकल पीने से एक मासूम की मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना मासूम का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। 
विज्ञापन


थाना सोरों के अंतर्गत गांव लहरा निवासी दाताराम दूध का कार्य करते हैं। उन्होंने दूध को सुरक्षित रखने के लिए अपने घर पर सोडियम हाइड्रोक्साइड केमिकल ला कर रखा था। 
विज्ञापन


गुरुवार को दो वर्षीय पुत्र अवनीश के हाथ केमिकल की बोतल लग गई और मासूम ने बोतल में रखा केमिकल पी लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। मासूम के रोने पर परिजन पहुंचे तो वहां केमिकल की खाली बोतल देखकर उनके होश फाख्ता हो गए। परिजन आनन-फानन में मासूम को सोरों स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है सोडियम हाइड्रोक्साइड
सोडियम हाइड्रॉक्साइड एक उच्च कोटि का क्षार है। इसे दाहक सोडा (कॉस्टिक सोडा) भी कहते हैं। यह श्वेत ठोस चूर्ण, पैलेट्स, फ़्लेक्स तथा अनेक सांद्रता वाले विलयनों के रूप में उपलब्ध होता है। जल में भार के अनुसार लगभग 50 सोडियम हाइड्राक्साइड मिलाने पर विलयन संतृप्त हो जाता है। 

दाहक सोडा, जल, एथनॉल और मिथेनॉल में विलेय है। यह एक प्रस्वेदी पदार्थ है, जो आसानी से हवा से आर्र्दता और कार्बन डाईऑक्साइड सोख लेता है। दाहक सोडे का उद्योगों में अनेक प्रकार से उपयोग किया जाता है। यह लुगदी और कागज, वस्त्र, पेय जल, साबुन और डिटर्जेंट के निर्माण और नालियों की सफाई के लिए प्रयोग में लाया जाता है।

हाइड्रेक्साइड काफी खतरनाक होता है। दूध विक्रेता इसका प्रयोग दूध को फटने से बचाने के लिए करते हैं। इसकी कुछ बूंदें डालने से दूध काफी देर तक सुरक्षित रहता है। मासूम द्वारा केमिकल का पीने से उसका लीवर, गुर्दा आदि अंग डैमेज हो गए, जो उसकी मौत का कारण बने। - धर्मेंद्र पूनिया, चिकित्सक, जिला अस्पताल 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed