{"_id":"6315b3e11849e102eb017010","slug":"two-year-baby-fall-down-in-water-bucket-dies-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे ने छीनी परिवार की मुस्कान: पानी से भरी बाल्टी में गिरने से दो साल के मासूम की मौत, घर में मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे ने छीनी परिवार की मुस्कान: पानी से भरी बाल्टी में गिरने से दो साल के मासूम की मौत, घर में मची चीख पुकार
Mon, 05 Sep 2022 02:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 05 Sep 2022 02:01 PM IST
सार
हादसा उस समय हुआ जब दो साल का मासूम खेलते-खेलते आंगन में पहुंचा और बाल्टी में उलट गया। परिजनों ने जब तक उसे देखा तब उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
बच्चे का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना डौकी के गांव डल्लपुरा में सोमवार की सुबह घर के आंगन में खेल रहा दो साल का मासूम पानी भरी बाल्टी में सिर के बल गिर गया। आसपास कोई न होने की वजह से दम घुटने से बच्चे की मौत हो गई। परिजन बच्चे को चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद माता पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां का है मामला
थाना क्षेत्र के गांव डल्लपुरा निवासी जितेंद्र सिंह और घर के अन्य सदस्य काम में लगे हुए थे। उनका दो साल का बेटा अंकित घर के आंगन में खेल रहा था। वह पानी से भरी बाल्टी से खेलने लगा, तभी किसी तरह से वह सिर के बल पानी भरी बाल्टी में गिर गया। आसपास कोई न होने के चलते बच्चे की कुछ ही देर में दम घुटने से मौत हो गई। कुछ देर बाद जब परिवार के लोगों ने उसकी हलचल नहीं सुनी तो ढूंढने लगे। आंगन में आकर देखा तो वह बाल्टी में सिर के बल पड़ा हुआ था। इस नजारे को देख मां बाप की चीख निकल गई।
विज्ञापन
डॉक्टर ने मृत घोषित किया
तुरंत ही बच्चे को लेकर एक चिकित्सक के यहां पहुंचे, लेकिन चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की पुष्टि होने के बाद दंपती का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन