फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two women killed after potato loaded truck and tractor-trolley overturned on Agra Lucknow Expressway

Road Accident: लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आलू से लदा ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राली पलटे, दो महिलाओं की मौत, 18 घायल

Tue, 24 May 2022 10:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 24 May 2022 10:04 PM IST
सार

ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार ग्रामीण आगरा से उन्नाव जा रहे थे। सोमवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली सिरसागंज क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पड़ी आलू की बोरियों से टकराकर पलट गई। इससे चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन
two women killed after potato loaded truck and tractor-trolley overturned on Agra Lucknow Expressway
आलू की बोरियों से लदा ट्रक पलटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार रात करीब दो बजे आलू की बोरियों से लदा ट्रक पलट गया। इससे बोरियां एक्सप्रेसवे पर फैल गईं। इसी बीच पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली बोरियों से टकराकर पलट गई। ट्रॉली में बैठी आगरा जिले की अछनेरा थाना क्षेत्र के गांव लालदास नगर निवासी सरोज देवी (50) और कांता देवी (40) की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सैफई अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन


सिरसागंज क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर सोमवार रात करीब दो बजे ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। ट्रक में आलू की बोरियां लदी थीं, जो एक्सप्रेसवे पर फैल गईं। इसी बीच पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली आलू की बोरियों से टकराकर पलट गई। ट्राली सवार सभी लोग गांव पहचानी थाना कागारौल, आगरा से ट्रैक्टर से उन्नाव काम करने के लिए जा रहे थे। सूचना पर एआरटीओ प्रशासन राजेश कर्दम, सिरसागंज थानाध्यक्ष शिव कुमार चौहान, थानाध्यक्ष नगला खंगर तेजवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन

घायलों को सैफई भेजा गया

पुलिस ने घायलों को सैफई अस्पताल भेज दिया। उपचार के दौरान ट्रैक्टर सवार सरोज देवी और कांता देवी की उपचार के दौरान मौत हो गई। थानाध्यक्ष सिरसागंज शिव कुमार चौहान ने बताया कि हादसा रात करीब दो बजे हुआ था। मृतक दोनों महिलाओं के शव पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिए गए हैं। ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग हुए घायल

यशपाल, खुशबू, सरोज देवी, कविता देवी, दीपक, अरुन, बॉबी, वरुन, अमर, सचिन, राजेश कुमार, ध्यानपाल, काजल, शिवान, योगेंद्र, अनुराधा, बच्चू सिंह, संजना घायल हुई है। जिनका उपचार सैफई के अस्पताल में चल रहा है। यह सभी लोग ट्रैक्टर में सवार थे और काम करने उन्नाव जा रहे थे। सभी घायल भी आगरा जनपद के निवासी बताए जा रहे हैं। 

कार भी हुई दुर्घटना ग्रस्त

थानाध्यक्ष सिरसागंज शिव कुमार चौहान का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर पड़ी आलू की बोरियों की चपेट में आने से एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। कार में पांच लोग सवार थे। जो पूरी तरह से सुरक्षित हैं। कार अमर पाल निवासी हथवाला रोड गांधी कॉलोनी वार्ड नंबर पांच फरीदाबाद चला रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed