फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two women burnt to death after cylinder caught fire while cooking engagement food in Agra

सगाई का खाना बनाते समय सिलिंडर में लगी थी आगः जिंदा जल गईं दो महिलाएं, हलवाई झुलसा, दूल्हे का पिता गया जेल

Thu, 23 Feb 2023 12:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 23 Feb 2023 12:26 PM IST
सार

आगरा में चार दिन पहले सगाई का खाना बनाते समय सिलिंडर में आग लग गई। हादसे में दो महिलाओं की जलकर मौत हो गई। जबकि, हलवाई झुलस गया। मामले में पुलिस ने दूल्हे के पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार किया है।   
 

विज्ञापन
Two women burnt to death after cylinder caught fire while cooking engagement food in Agra
सिलिंडर में लगी आग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में लगन सगाई का खाना बनाते समय सिलिंडर में आग लग गई। खाना बनाने आईं दो महिलाओं की जलकर मौत हो गई। जबकि, हलवाई झुलस गया। इस मामले में एक महिला के बेटे ने दूल्हे के पिता के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र के सुंदरवन कॉलोनी का है। यहां बीती 19 फरवरी को अग्निकांड की घटना हुई। दरअसल, मदनलाल के दो बेटों की शादी 21 फरवरी को थी। रविवार को लगन सगाई समारोह होना था। इसके लिए पड़ोसी के परिसर में हलवाई लगाया गया था। घर के बाहर ही कार्यक्रम होना था। 

विज्ञापन

रेगुलेटर लगाते समय लीकेज होने से आग लग गई

हलवाई कैलाशी को 15 हजार में खाना बनाने का ठेका दिया गया था। हलवाई नगला बूढ़ी की रहने वाली शीला, लीलावती, बर्फी देवी और वीरेश के साथ खाना बनाने के लिए पहुंचा। सिलिंडर में रेगुलेटर लगाते समय लीकेज होने से आग लग गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानबूझकर घरेलू सिलिंडर देने का आरोप

हादसे में लीलावती और शीला की जलकर मौत हो गई। जबकि, कैलाशी भी झुलस गए। मामले में नगला बूढ़ी निवासी विनोद ने केस दर्ज कराया। उन्होंने आरोप लगाया कि खाना बनाने के लिए सिलिंडर देने की जिम्मेदारी मदनलाल की थी। उन्होंने जानबूझकर घरेलू एलपीजी सिलिंडर दिया। वह भी लीकेज था। इस वजह से आग लग गई। इससे उसकी मां शीला और पड़ोसी लीलावती की मौत हो गई।

आरोपी को गिरफ्तार किया गया है

थानाध्यक्ष आनंद कुमार शाही ने बताया कि गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेजा दिया गया। विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed