{"_id":"61268e768ebc3e2188542593","slug":"two-vicious-men-who-robbed-by-feeding-drugs-tundla-news-agr50507934","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली दवा खिलाकर लूटपाट करने वाले दो शातिर दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीली दवा खिलाकर लूटपाट करने वाले दो शातिर दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान यात्रियों को चाय व कोल्ड ड्रिंक्स में नशीली दवा मिलाकर लूटपाट करने वाले दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से नशीली दवा व नकदी बरामद हुई है।
मंगलवार शाम करीब सवा सात बजे इंस्पेक्टर विनय मिश्रा सुभाष चौराहा पर वाहन चेकिंग करा रहे थे। इसी दौरान बस स्टैंड पर दो जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों के खड़े होने की जानकारी मिली। पुलिस ने दोनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से 30 नशीली गोली व नकदी बरामद की गई।
पकड़े गए दोनों युवकों ने अपने नाम राजेश कुमार यादव निवासी यादव कॉलोनी, शिकोहाबाद व दिनेशचंद्र निवासी गांव साढूपुर थाना मक्खनपुर बताए। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों आरोपी शातिर लुटेरे हैं। ये वाहनों में बैठे यात्रियों से पहले दोस्ती करते फिर उन्हें नशीली चाय व कोल्ड ड्रिंक्स मिलाकर बेहोश होने पर लूट लेते थे।