{"_id":"5dfa1b288ebc3e87e86b1dde","slug":"two-unidentified-bodies-found-in-gang-nagar-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुराः युवक व युवती के शव मिलने से मची सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः युवक व युवती के शव मिलने से मची सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस
Wed, 18 Dec 2019 05:58 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 18 Dec 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला और युवक की हत्या कर शव मथुरा में फेंके गए। मांट की ब्रांच गंगनहर में गांव जाबरा के पास युवक का शव उतराता मिला। वहीं महावन में गुजर रही बहादुरपुर बंबे में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के गले पर चोट के निशान बताए जा रहे हैं।
थाना मांट की मांट ब्रांच गंगनहर में उतराता युवक का नग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची मांट पुलिस ने शव को निकालकर कब्जे में लिया। शरीर पर धारदार हथियारों के किए गए वार बेरहमी से हत्या की तरफ इशारा कर रहे हैं।
माना जा रहा है कि युवक की हत्या कर शव को गंगनहर में फेंका गया है। युवक की उम्र करीब 35 साल के आसपास है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। फोटो जनपद पुलिस और आसपास के जनपदों की पुलिस को भेजी गई है।

थाना महावन के गांव बहादुरपुर बंबे में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची महावन पुलिस ने शव को बंबे से निकालकर कब्जे में लिया। पुलिस की माने तो करीब 22 साल की युवती के गले पर निशान मिला है, पर शव पुराना प्रतीत हो रहा है। प्रभारी निरीक्षक शशिप्रकाश शर्मा ने बताया कि पहचान की कोशिश की जा रही है।
नहीं थम रहा हत्या करके शव फेंकने का सिलसिला
हत्या करके शव फेंकने का सिलसिला मथुरा में नहीं थम रहा है। बेखौफ होकर बड़े ही आसानी से शवों को मथुरा में फेंका जा रहा है। तीन दिन पहले ही थाना हाईवे में महिला और युवक के मिले शव की पहचान करने में पुलिस नाकाम रही है। दोनों शवों की पहचान करने में नाकाम पुलिस के लिए युवक और युवती के शव चुनौती बन गए हैं। आखिरकार यह शव कहां से आ रहे हैं और यहां क्यों फेंके जा रहे हैं।
आजतक पुलिस शव फेंकने के सिलेसिले पर लगाम लगाने में असफल ही साबित हो रही है। पूरे साल ही शव मिलने का सिलसिला बेखौफ चलता रहा है। कई ऐसे शव अभी तक पहचान की बाट जो रहे हैं। इन सभी शवों के पोस्टमार्टम होकर लावारिस में अंतिम संस्कार भी हो गए, पर पहचान करने में पुलिस नाकाम रही है।
एसएसपी शलभ माथुर का कहना है कि अज्ञात शवों की पहचान में टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही शवों की शिनाख्त करके खुलासा किया जाएगा।