फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two trucks carrying fertilizers disappeared on the way, investigation started in 21 districts

रास्ते में गायब हो खाद लदे ट्रक, 21 जिलों में जांच शुरू

Wed, 08 Jun 2022 01:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Two trucks carrying fertilizers disappeared on the way, investigation started in 21 districts
आगरा। सूबे के 21 जिलों में वितरण के लिए भेजे गए एमओपी (पोटाश) उर्वरक से लदे दो ट्रक रास्ते में गायब हो गए। औरैया के लिए 132.5 मीट्रिक टन खाद लदे पांच ट्रक रवाना होने के छह दिन बाद सिर्फ तीन पहुंचे। दो ट्रक लापता हो गए। खाद की कालाबाजारी व तस्करी की आशंका जताते हुए औरैया के जिला कृषि अधिकारी ने आगरा के डीएम से शिकायत की है। इसके बाद आगरा स्थित फर्टिलाइजर एजेंट, उर्वरक कंपनी प्रतिनिधि व ट्रांसपोर्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी आगरा विनोद सिंह ने बताया कि कुबेरपुर में रैक प्वाइंट है। एक जून को मौजेक कंपनी की 2655.60 मीट्रिक टन एमओपी (पोटाश) खाद की रैक आई थी। जिसे संजय अग्रवाल मैसर्स अग्रवाल मार्केटिंग एंड सर्विसेज (पता शंभू अपार्टमेंट प्रोफेसर कॉलोनी) को वितरण के लिए दिया गया। ये फर्टिलाइजर के सीएंडएफ एजेंट हैं। यहां से 21 आवंटित जिलों में तय मात्रा के मुताबिक कुल 2570.5 मीट्रिक टन खाद का वितरण करना था। इनमें आगरा, अलीगढ़, औरैया, बदायूं, बुलंदशहर आदि जिले शामिल हैं। सभी जिलों में एक से दो दिन में खाद पहुंच जानी थी, लेकिन छह जून को औरैया के लिए आवंटित पांच ट्रक में (132.5 मीट्रिक टन) सिर्फ तीन ट्रक ही पहुंचे। इनमें 82 मीट्रिक टन खाद थी। 50 मीट्रिक टन खाद लदे दो ट्रक लापता हो गए। ये बात औरैया के खाद भंडार संचालक ने वहां के कृषि अधिकारी को बताई। औरैया के कृषि अधिकारी ने मामले को गंभीर मानते हुए जिलाधिकारी आगरा को संदिग्ध स्थिति की आशंका पर कार्रवाई के लिए छह जून को पत्र लिखा।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी आगरा ने बताया कि डीएम के आदेश पर आगरा में फर्टिलाइजर एजेंट, मौजेक कंपनी प्रतिनिधि व ट्रांसपोर्टर के विरुद्ध खाद की कालाबाजारी व तस्करी की आशंका पर एफआईआर दर्ज कराई है। 21 जिलों में आवंटन के सापेक्ष वितरण की जांच कृषि निदेशालय से कराई जा रही है। प्रत्येक जिले से ब्योरा मंगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रोफेसर कॉलोनी स्थित फर्टिलाइजर एजेंट के गोदाम पर भी निरीक्षण किया गया। वहां खाद की बोरियां रखी हैं। उनकी जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed