फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two tourists including woman admitted to hospital in Agra who came to visit Taj Mahal

Agra: ताजमहल में फिसलकर गिरीं महिला पर्यटक... तो वहीं युवक की बिगड़ी तबीयत, दोनों अस्पताल में भर्ती

Thu, 16 Nov 2023 02:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 16 Nov 2023 02:51 PM IST
सार

आगरा में ताजमहल में फिसलकर महिला पर्यटक गिरी गई। वहीं युवक की तबीयत बिगड़ गई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Two tourists including woman admitted to hospital in Agra who came to visit Taj Mahal
ताजमहल में फिसलकर गिरीं महिला पर्यटक... तो वहीं युवक की बिगड़ी तबीयत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल में बृहस्पतिवार का दिन पर्यटकों के लिहाज से अच्छा नहीं बीता। महाराष्ट्र के चंद्रपुर निवासी 70 वर्षीय मंदाकिनी पत्नी मनोहर ग्रुप के साथ ताजमहल घूमने आई थीं। सुबह करीब 11 बजे मंदाकिनी का पैर साड़ी में उलझ गया जिससे वो फिसलकर गिर गईं। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें शांति मांगलिक हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


दोपहर करीब 12 बजे गुजरात के 53 वर्षीय पर्यटक जयंती भाई गजीपारा का बीपी और शुगर स्तर गिरने से वह गिर पड़े। वहां मौजूद एएसआई व सीआईएसफ कर्मियों ने उन्हें ताज स्थित डिस्पेंसरी में प्राथमिक चिकित्सा दिलाई। इसके बाद शांति मांगलिक अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


शाम करीब 4:23 बजे ताजमहल के पूर्वी प्रवेश द्वार पर केंद्रपाड़ा ओडिशा के 70 वर्षीय पर्यटक उपेंद्र कुमार पाल को सांस लेने में तकलीफ हुई और वो बेहोश हो गए। द्वार पर तैनात सीआईएसएफ के उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने पर्यटक को सीपीआर देकर जान बचाई। इस बीच अन्य सदस्यों ने एंबुलेंस की व्यवस्था की और 10 मिनट में ही पर्यटक को अस्पताल के लिए रवाना कर दिया गया, जिससे पर्यटक की जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों ठीक हैं
 संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेई ने बताया कि बृहस्पतिवार को तीन पर्यटकों को आकस्मिक चिकित्सा सेवाओं की जरूरत पड़ी। तत्काल ही प्राथमिक चिकित्सा और समय से उपचार मिलने से तीनों ठीक हैं।

34,546 ने निहारा ताज
साप्ताहिक बंदी से एक दिन पूर्व बृहस्पतिवार को एक बार फिर से ताजमहल पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। 16 नवंबर को 3740 विदेशी और 30,464 देसी पर्यटकों समेत कुल 34, 546 पर्यटकों ने ताजमहल की दीदार किया। गोल्फ कार्ट के लिए पर्यटकों को इंतजार करना पड़ा। 6179 पर्यटक आगरा किला देखने पहुंचे।

ताज समेत सभी स्मारक 19 को मुफ्त
विश्व धरोहर सप्ताह (वर्ल्ड हैरिटेज वीक) 19 नवंबर से 25 नवंबर को मनाया जाता है। इस उपलक्ष्य में ताज समेत सभी विश्वदाय स्मारकों में 19 नवंबर को प्रवेश निशुल्क रहेगा। एएसआई की ओर से जारी किए गए पत्र में सभी विश्वदाय स्मारकों में निशुल्क प्रवेश के लिए कहा गया है। हालांकि ताजमहल का मुख्य गुंबद को देखने के इच्छुक पर्यटकों को इसके लिए निर्धारित कीमत चुकानी होगी।


ताजमहल में पढ़ी नमाज, वीडियो वायरल
ताजमहल के बगीचे में बृहस्पतिवार को एक पर्यटक ने नमाज पढ़ी। वीडियो वायरल होने के बाद सुरक्षा और पुरातत्व कर्मियों ने पर्यटक की तलाश की। पर्यटक ने जानकारी न होने की बात बताते हुए माफी मांगी तो माफीनामा लिखवाकर उसको छोड़ दिया। कोर्ट के आदेश के बाद ताजमहल के अंदर किसी भी प्रकार की धार्मिक गतिविधि प्रतिबंधित है। नमाज की इजाजत भी शुक्रवार को है। इस संबंध में संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेई का कहना है कि सीआईएसएफ कर्मियों ने पर्यटक को पकड़ लिया गया। पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद निवासी पर्यटक ने लिखित में अपनी गलती स्वीकार की। कहा कि उसे मालूम नहीं था कि ताजमहल में नमाज पढ़ना प्रतिबंधित है। जिसके बाद पर्यटक को छोड़ दिया गया।वहीं अखिल भारतीय हिंदू महासभा महिला मोर्च का मंडल की अध्यक्ष मीना दिवाकर ने कहा कि संगठन शुक्रवार को पुरातत्व विभाग के ऑफिस जाकर इस मामले में ज्ञापन देगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed