{"_id":"5d8a4e968ebc3e012d67ff08","slug":"two-thousand-liters-of-corn-oil-seized-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफएसडीए ने मारा तेल कारखाने पर छापा, दो हजार लीटर मक्का का तेल सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफएसडीए ने मारा तेल कारखाने पर छापा, दो हजार लीटर मक्का का तेल सीज
Wed, 25 Sep 2019 12:08 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 25 Sep 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
मक्का का तेल किया सीज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने बल्केश्वर मनोहरपुर स्थित हेमंत इंडस्ट्रीज पर छापा मारा। यहां दो हजार लीटर मक्का के तेल को सीज कर दिया। तीन नमूने जांच के लिए भेजे। इनके लाइसेंस के निलंबित की केंद्रीय अभिहित अधिकारी को संस्तुति की गई है।
टीम को शिकायत मिली कि मनोहरपुर में मिलावटी तेल का कारखाना चल रहा है। इसकी शिकायत पर टीम ने छापा मारा तो यहां मालिक परमानंद लेखवानी मिले। परिसर में तेल से भरे टिन रखे हुए थे। यहां तिल का तेल, मक्का का तेल और शीरा भी मिला।
जंग लगे टैंकों में भी तेल भरा हुआ था। यहां कोने में टिन रखी हुई थी, जिसमें दो हजार लीटर मक्का का तेल भरा हुआ था। बरामद तेल की बाजार की कीमत करीब 1.60 लाख रुपये बताई गई। परिसर में गंदगी पसरी थी, वेस्ट बिखरा हुआ था। कर्मचारी गंदे कपड़े पहने हुए थे।
विज्ञापन
जिला अभिहत अधिकारी मनोज वर्मा ने बताया कि मक्का के तेल में मिलावट की आशंका है, इसके चलते दो-दो हजार लीटर तेल जब्त कर लिया है। मक्के और तिल के तेल और शीरा का नमूना जांच के लिए लैब भेजा है। गंदगी मिलने पर नोटिस भी दिया है।