फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two thousand farmers awaits for rin mochan yojna

योगी सरकार की कर्ज माफी योजना के लिए तरस रहे हैं सैकड़ों किसान, ये है कारण

Sun, 01 Jul 2018 05:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा Updated Sun, 01 Jul 2018 05:23 PM IST
विज्ञापन
two thousand farmers awaits for rin mochan yojna
किसानों को कर्ज माफी का इंतजार
प्रदेश सरकार की सबसे महत्वपूर्ण फसल ऋण मोचन योजना के लिए किसान तरस रहे हैं। एटा जिले के दो हजार से ज्यादा किसानों के आवेदन अब तक लंबित पड़े हैं। तहसील स्तर से इनके आवेदन अब तक सत्यापित नहीं हुए हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने पिछले साल किसानों का एक लाख रुपये तक का कर्ज माफ करने के लिए फसल ऋण मोचन योजना लागू की थी। योजना के तहत जिले के 42 हजार किसानों का फसली ऋण माफ किया गया। 
विज्ञापन


इसके बाद सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल के जरिए शिकायत की प्रक्रिया शुरू की। जिसमें जून माह में 3435 किसानों ने ऑनलाइन आवेदन किया। इन आवेदनों का तहसील स्तर से सत्यापन किया जाना था। मगर अब तक 2322 किसानों का सत्यापन नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील स्तर से हो रही है देरी

इसके साथ ही एनपीए समाधान योजना का लाभ पाने वाले 4604 किसानों के आवेदन भी लंबित पड़े हैं। शासन स्तर से सख्ती होने के बाद सीडीओ ने सभी तहसीलों के एसडीएम को पत्र लिखकर जल्द से जल्द सत्यापन कर ऑनलाइन आख्या देने के लिए कहा है। 

सीडीओ उग्रसेन पांडेय ने बताया कि तहसील स्तर से देरी हो रही है। इसके लिए पत्र लिखा गया है। जल्द पात्र किसानों को फसल ऋण मोचन योजना का लाभ दिया जाएगा। 

जिले की जलेसर तहसील में सबसे ज्यादा आवेदन लंबित हैं। यहां 1992 एनपीए किसानों ने आवेदन किए हैं। जिसमें अभी तक किसी भी किसान का सत्यापन नहीं किया गया है। जबकि अलीगंज में भी तमाम आवेदन लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed