फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two thieves arrested in police encounter two bikes along with tractor recovered one shot in leg

Mathura: पुलिस मुठभेड़ में दो चोर गिरफ्तार,  ट्रैक्टर संग दो बाइक बरामद; एक के पैर में लगी गोली

Sun, 24 Mar 2024 01:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 24 Mar 2024 01:49 PM IST
सार

पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। आरोपियों को पास से पुलिस ने ट्रैक्टर सहित दो बाइक और अन्य सामान बरामद किया है।
 

विज्ञापन
Two thieves arrested in police encounter two bikes along with tractor recovered one shot in leg
पुलिस मुठभेड़ में दो चोर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना जैंत पुलिस ने शनिवार देर रात मुठभेड़ के दौरान दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से पुलिस एक चोरी का स्वराज ट्रैक्टर, दो चोरी की मोटरसाइकिल, एक तमंचा, तीन जिन्दा कारतूस, दो खोखा कारतूस बरामद हुए। पुलिस की गोली लगने से एक शातिर चोर घायल हो गया।
विज्ञापन


शनिवार देर रात जैंत पुलिस चेकिंग में लगी हुई थी। इस दौरान मुखबिर द्वारा सूचना पर पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार 28 वर्ष पुत्र रमेश कुमार निवासी कुंजनगर थाना जैत मथुरा व देवी सिंह पुत्र खेमचन्द निवासी कोटा थाना जैत मथुरा को रुकवाने का प्रयास किया तो ये लोग भागने लगे। और पुलिस पर फायरिंग कर दी। थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत नगला नेता रोड पेलखू मोड पर पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में मनोज कुमार के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। 
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसपी सिटी अरविंद सिंह व सीओ सदर घटना स्थल पर पहुंच गए। पूछताछ में दोनों से चोरी का ट्रैक्टर, दो चोरी की मोटरसाईकिल, एक अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस, तीन जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष जैंत अजय वर्मा, एसआई राकेश चौहान कुमार, एसआई पवन कुमार थाना जैत, एसआई मोमराज सिंह, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह, जुगेन्द्र सिंह, सतेन्द्र पाल सिंह, कौशल किशोर यादव, विवेक कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed