{"_id":"69272dfc142503bc3402eacc","slug":"two-thefts-in-agra-house-in-12-days-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रेस्तरां में गया परिवार...पीछे से घर में घुस गए चोर, 12 दिन में दूसरी बार की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रेस्तरां में गया परिवार...पीछे से घर में घुस गए चोर, 12 दिन में दूसरी बार की चोरी
Wed, 26 Nov 2025 10:13 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 26 Nov 2025 10:13 PM IST
सार
आगरा में एक मकान में 12 दिन में दो बार चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के एकता थाना क्षेत्र में एक घर में 12 दिन के अंदर दो बार चोरी हुई। परिवार रेस्तरां में खाना खाने गया था। चोरों ने नकदी और आभूषण पार कर लिए। पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
चमरौली रोड प्रोफेसर कॉलोनी निवासी राजेश शर्मा ने बताया कि 18 नवंबर को वह परिवार के साथ रेस्तरां में खाना खाने गए थे। रात करीब 8 बजे लौटकर घर आए। दूसरे दिन सुबह पत्नी साफ-सफाई कर रही थीं। उन्हें सोफे के नीचे सूटकेस मिला। उसका ताला टूटा था उसमें रखे जेवर और करीब 40 हजार रुपये नकदी नहीं थी। जबकि कमरे का ताला लगा मिला था। उसकी एक चाबी एक महीने पहले घर से गायब हो गई थी।
राजेश ने बताया कि इस घटना से करीब 12 दिन पहले भी चोरी हुई थी, जिसमें 35 हजार रुपये नकद चोरी हुए थे। थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़ित के घर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।