फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two teenagers from Agra drowned during Govardhan Parikrama in mansi ganga

एक साथ उजड़े दो घर: गोवर्धन परिक्रमा देने गए चचेरे भाई मानसी गंगा में डूबे, दो माैतों से शोक में डूबा गांव

Sat, 06 Jun 2026 08:41 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 06 Jun 2026 08:41 PM IST
सार

गोवर्धन पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से भारी मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से गांव में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Two teenagers from Agra drowned during Govardhan Parikrama in mansi ganga
चचेरे भाइयों की माैत से मचा कोहराम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना मंसुखपुरा क्षेत्र के गांव कएडी से गोवर्धन परिक्रमा करने गए दो चचेरे भाइयों की मानसी गंगा कुंड में डूबने से मौत हो गई। दोनों अपने-अपने परिवार के इकलौते चिराग थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन में मातम छा गया। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, गांव कएडी निवासी प्रिंस (16 वर्ष) पुत्र स्व. रामकिशन और मनीष (14 वर्ष) पुत्र सत्यवान शुक्रवार को अपनी मां व अन्य परिजन के साथ गोवर्धन गए थे। शनिवार सुबह करीब 21 किलोमीटर की गोवर्धन परिक्रमा पूरी करने के बाद दोनों किशोर स्नान करने के लिए मानसी गंगा कुंड पहुंचे। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

बताया गया है कि बारिश के कारण कुंड की सीढ़ियों पर भारी फिसलन थी। स्नान के दौरान अचानक दोनों का पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी गहरा होने के कारण वे बचा नहीं सके। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना गोवर्धन पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से भारी मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

गांव में नहीं जले चूल्हे
इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। मृतक प्रिंस और मनीष के पिता सगे भाई हैं और उनकी मां राधा और मिथलेश सगी बहन हैं। दो सगे भाइयों के घरों के इकलौते बेटों की एक साथ मौत से पूरा गांव शोक में है। गांव में शनिवार को चूल्हे तक नहीं जले।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed