फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two teenagers drowned in Agra

आगरा में दर्दनाक हादसा: नहाते समय पानी से भरे गड्ढे में डूबे दो छात्र, दोनों की माैत; गांव में मची चीख पुकार

Wed, 22 Jul 2026 05:08 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 22 Jul 2026 05:08 PM IST
सार

यूपी के आगरा जिले में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। गर्मी के चलते पानी से भरे गड्ढे में नहाने गए दो छात्र डूब गए। माैके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। किशोरों को पानी से बाहर निकाला, तब तक दोनों की माैत हो गई।

विज्ञापन
Two teenagers drowned in Agra
छात्रों का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के किरावली थाना क्षेत्र के पांच छात्र बुधवार दोपहर अरावली पहाड़ में मिट्टी खनन से हुए गहरे गड्ढों में भरे बारिश के पानी में नहाने गए थे। नहाते वक्त पांचों किशोर गहरे पानी में डूब गए। तीन छात्र तैरकर बाहर निकल आए, जबकि दो छात्र बाहर नहीं निकल सके। सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी, लेकिन किरावली और अछनेरा पुलिस छात्रों को गड्ढे से बाहर निकालने के बजाए सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में दोनों थानों की पुलिस और एसडीएम मौके पर पहुंचे। दोनों छात्रों को गड्ढे से बाहर निकलवाकर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों किशोरों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घटना दोपहर लगभग 1.30 बजे की है। पुलिस के अनुसार, गांव नगला मंशा निवासी देव मोहन (15) पुत्र ईश्वरी प्रसाद, गांव मंगूरा निवासी करन सिंह (14) पुत्र रामेंद्र सिंह, रायभा निवासी राहुल (14) पुत्र सोनपाल, रायभा निवासी अंशु (15) पुत्र सोनू और गोपऊ निवासी लवकेश (14) पुत्र राजकुमार रायभा, अछनेरा के लॉर्ड शिवा पब्लिक स्कूल में नौवीं कक्षा के छात्र हैं। पांचों छात्र आपस में दोस्त हैं। बुधवार दोपहर स्कूल की छुट्टी होने के बाद पांचों दोस्त अरावली पहाड़ में मिट्टी खनन से हुए गहरे गड्ढों में भरे बारिश के पानी में नहाने चले गए। नहाते समय पांचों दोस्त डूबने लगे। राहुल, अंशु और लवकेश तैरकर गड्ढे से बाहर निकल आए, जबकि देवमोहन और करन डूब गए। बाहर निकलकर तीनों छात्रों ने गांव वालों को सूचना दी। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन







 

बच्चों के परिजन ने अछनेरा और किरावली दोनों थानों की पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब आधा घंटे तक दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। एक-दूसरे का थाना क्षेत्र बताते हुए मामले को टालती रही। बाद में दोनों थानों की पुलिस, एसडीएम किरावली अभिनव पाठक, तहसीलदार किरावली दीपांकर मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से दोनों छात्रों देवमोहन और करन को गड्ढे से बाहर निकालकर सीएचसी अछनेरा पहुंचाया। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

 

बुझ गया रामेंद्र के घर का चिराग
मृतकों में देवमोहन दो भाइयों में बड़ा था। उसके पिता मार्बल का काम करते हैं, जबकि करन अपने किसान पिता रामेंद्र का इकलौता बेटा था। करन की मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं। हादसे से उनके घर का चिराग बुझ गया। दोनों छात्रों को मृत घोषित किए जाने के बाद भी बदहवास परिजन उम्मीद लगाए रहे और बच्चों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाने पर अड़ गए। पुलिस व प्रशासन की मौजूदगी में दोनों छात्रों के शवों को एसएन मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया।

खनन से बने गड्ढे बन गए मासूमों का काल
हादसे के बाद दो छात्रों की मौत से ग्रामीण गुस्से में हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अरावली पहाड़ों के आसपास लंबे समय से मिट्टी का अवैध खनन चल रहा है। मिट्टी के अवैध खनन की वजह से ही जानलेवा गहरे गड्ढे बन गए हैं, जो बुधवार को देवमोहन और करन का काल बन गए।

हादसे की जांच की जा रही
हादसे में जान गंवाने वाले देवमोहन और करन के परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराने की कह रहे हैं। अभिभावकों की बात मानी जाएगी। मामले की जांच शुरू कर दी है। -शैलेंद्र सिंह, एसीपी अछनेरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed