फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two teams from the division will showcase their prowess in hockey.

Agra News: हॉकी में मंडल की दो टीमें दिखाएंगी दम

Sun, 11 Oct 2026 03:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 11 Oct 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
Two teams from the division will showcase their prowess in hockey.
प्रदेशीय हॉकी प्रतियोगिता
आगरा। प्रदेशीय हॉकी प्रतियोगिताओं में आगरा मंडल की दो टीमें प्रतिभाग करेंगी। अलीगढ़ में 12 से 17 अक्तूबर तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता होगी। वहीं, इटावा में इसी अवधि में प्रदेशीय समन्वय सब जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता खेली जाएगी। दोनों टीमें 11 अक्तूबर को रवाना होंगी।
विज्ञापन

सीनियर महिला टीम की कप्तान पूजा चाहर होंगी। दल में महक हिरोलिया, सोनी, माही, तमन्ना, शगुन, अंजली, चांदनी और मनप्रीत (आगरा) के साथ अश्वनी, कनिष्का यादव, दिव्या चौधरी, राधा, कृतिका अग्रवाल, नीशू और राधा (मथुरा) शामिल हैं। टीम की प्रशिक्षक पूजा रहेंगी। सब जूनियर बालक टीम में गोविंद कुमार, योगेश कुमार, अमन कुमार, हर्ष बघेल, अनुराग, मोहम्मद उजैका, दारा सिंह, शाद, इब्राहिम, अंश, लवनीत, प्रिंस पाल, सौरभ, सचिन, उमेश कुमार और दिलशाद हैं। दल के प्रशिक्षक विनय कुमार रहेंगे। टीमों के बेहतर प्रदर्शन के लिए डॉ. कमल चौधरी, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा, संजय गौतम, हरि सिंह यादव, राजीव सोई, मीनाक्षी घिडियाल और डॉ. जयशंकर ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed