फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two-storey building collapses in Mainpuri, Uttar Pradesh, two death

यूपी: दो मंजिला मकान गिरा, दो बहनों की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

Mon, 06 Aug 2018 05:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Updated Mon, 06 Aug 2018 05:46 PM IST
विज्ञापन
Two-storey building collapses in Mainpuri, Uttar Pradesh, two death
हादसे के बाद आठ जेसीबी से हटाया गया मकान का मलबा - फोटो : अमर उजाला
बरनाहल क्षेत्र के गांव सलूकनगर में सोमवार की सुबह दो मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। तेज धमाके की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। जब तक मलबे को हटाया गया, तब तक एक किशोरी की मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


घायल युवती को आनन-फानन में सैफई भेजा गया, लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। हादसे में घायल गृहस्वामी, उनकी पत्नी, पुत्र और भाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने के बाद आलाधिकारी स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। 
विज्ञापन


गांव सलूकनगर निवासी विशेष यादव सोमवार सुबह घर की छत पर चाय पी रहे थे। घर में सब कुछ सामान्य चल रहा था। इसी बीच करीब 6:30 बजे एक तेज धमाके के साथ दो मंजिला मकान भरभराकर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ जेसीबी से हटाया मलबा

चीख पुकार की आवाज सुनकर मौके पर लोग पहुंच गए। ग्रामीणों ने करीब 10 मिनट बाद मलबे में दबी 18 वर्षीय वंदना और 16 वर्षीय बहन मोहिनी को बाहर निकाला। वंदना की मौत हो चुकी थी, वहीं मोहिनी की सांसें अभी चल रही थीं। 

लोगों ने तुरंत ही उसे सैफई भेजा, लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने के बाद प्रशासन ने राहत कार्य शुरू करा दिया। इस दौरान आठ जेसीबी को लगाकर मलबा हटवाया गया। 

करीब आधा घंटे बाद विशेष की पत्नी नीलम और पुत्र राहुल यादव व भाई दिनेश यादव मलबे से बाह निकाला गया। वहीं छत पर होने के कारण विशेष को ज्यादा चोट नहीं आई। उनके पैर में चोट लगी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीब तीन घंटे तक चले राहत कार्य के दौरान मलबे में दबी एक गाय को निकाल लिया गया। उसके दोनों पैर बेकार हो चुके थे।  

अफसरों ने लिया जायजा

Two-storey building collapses in Mainpuri, Uttar Pradesh, two death
घटनास्थल पर निरीक्षण करते अफसर - फोटो : अमर उजाला
उधर, सूचना मिलने के बाद एसडीएम करहल अशोक कुमार मार्या, सीओ करहल परमानंद पांडे, करहल विधायक सोबरन सिंह यादव, ब्लाक प्रमुख करहल बिल्लू यादव घटनास्थल पर पहुंच गए। 

दोपहर में डीएम प्रदीप कुमार और एसपी अजय शंकर राय मौके पर पहुंचे और हादसे के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल जाकर घायलों को हालचाल जाना। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के चलते नींव कमजोर हो गई थी जिस वजह से ही मकान ढह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed