{"_id":"6a5e8b1fa740bd3d58043415","slug":"two-smugglers-arrested-while-transporting-one-quintal-of-cannabis-hidden-in-the-cabin-agra-news-c-364-1-ag11019-131807-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: केबिन में छिपाकर एक कुंतल गांजा ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: केबिन में छिपाकर एक कुंतल गांजा ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार
Tue, 21 Jul 2026 02:24 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
मलपुरा। खाली ट्रक के चालक केबिन में तस्कर एक कुंतल गांजा छिपाकर अलीगढ़ ले जा रहे थे। चेकिंग के दौरान मलपुरा क्षेत्र में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। दो आरोपी भागने में सफल रहे। पुलिस ने उनके पास से एक ट्रक, तीन मोबाइल फोन और 1200 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह लंबे समय से ओडिशा से गांजा लाकर आगरा, अलीगढ़ और दिल्ली एनसीआर में सप्लाई करते थे। पुलिस उनके साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। डीसीपी आदित्य कुमार ने बताया कि रविवार रात मलपुरा-रोहता रोड के जारूआ कटरा मोड़ पर एसीपी सैंया जसवीर सिरोही के नेतृत्व में जांच में यह पकड़ा गया। ट्रक तो खाली था लेकिन चालक केबिन के अंदर पीछे की ओर सामान रखने के बॉक्स में बोेरे रखे मिले।
पुलिस को ट्रक से 102.340 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवेंद्र उपाध्याय निवासी घोड़ी बछेड़ा थाना दादरी (गौतमबुद्धनगर) और प्रिंस बघेल निवासी थाना बरहन के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिशा के बालीगोड़ा क्षेत्र से पूरन और राम गोला नामक तस्करों ने ट्रक में लदवाया था। खेप को प्रयागराज और लखनऊ एक्सप्रेस-वे के रास्ते अलीगढ़ पहुंचाया जाना था। दोनों आरोपियों को न्यायालय ने जेल भेजा है।