फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two sides clashed over drain construction stone pelting six injured in etah

Etah News: नाली निर्माण को लेकर दो पक्ष भिड़े, पथराव, छह घायल

Mon, 19 Sep 2022 07:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 19 Sep 2022 07:03 PM IST
सार

दोनों पक्षों से दो महिलाओं सहित छह लोग घायल हुए। जिन्हें पीएचसी अवागढ़ पर भेजकर इलाज और चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। थानाध्यक्ष फूलचंद्र ने बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
Two sides clashed over drain construction stone pelting six injured in etah
मारपीट के दौरान मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के अवागढ़  थाना क्षेत्र के ग्राम सिकरारी में पंचायत निधि से पानी की निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया जा रहा था। उसी समय गांव के दो पक्ष आमने-सामने आ गए और गालीगलौज, मारपीट करते हुए पथराव करने लगे। दोनों ही पक्ष के छह लोगों के चोटें आई है। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 23 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


रविवार को ग्राम पंचायत निधि से सिकरारी गांव में नाली का निर्माण कराया जा रहा था। उसी समय गांव के दिवाकर समाज और दूसरी ओर से बघेल, ब्राह्मण और नाई समाज के लोग नाली को एक दूसरे की ओर करने की कहने लगे। इस पर विवाद हो गया। गालीगलौज और मारपीट हुई। लोगों ने पथराव किया। इससे भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन


मौके पर अवागढ़ और शकरौली पुलिस ने फोर्स के साथ पहुंचकर स्थिति को संभाला। विनोद कुमार दिवाकर ने मोनू, मोहित, चंदन सहित 17 के खिलाफ पिटाई सहित एससी-एसटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जबकि दूसरे पक्ष से मीना देवी ने राहुल, चरन सिंह, सत्यवीर सहित सात के खिलाफ गालीगलौज, पिटाई करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों से दो महिलाओं सहित छह लोग घायल हुए। जिन्हें पीएचसी अवागढ़ पर भेजकर इलाज और चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। थानाध्यक्ष फूलचंद्र ने बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed