{"_id":"62055389d0981009886ff195","slug":"two-schools-selected-for-earthian-paryavaran-mitra-award-mainpuri-news-agr5239431115","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहिली द्वितीय और बीलों की प्रोजेक्ट टीक का राज्य स्तर पर हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहिली द्वितीय और बीलों की प्रोजेक्ट टीक का राज्य स्तर पर हुआ चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घिरोर। अर्थियन पर्यावरण मित्र पुरस्कार 2021 के लिए राज्य स्तर पर जिले के दो स्कूलों का चयन किया गया है। घिरोर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय नाहिली द्वितीय और सुल्तानगंज विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय बीलों का चयन हुआ है। इसमें शिक्षिका सरिता शाक्य, शालिनी चतुर्वेदी और रीता राजपूत का सराहनीय योगदान रहा।
अर्थियन पर्यावरण मित्र पुरस्कार 2021 का राज्य स्तरीय परिणाम बुधवार की देर शाम घोषित हो गया। पूरे देश से राज्य स्तर पर 37 विद्यालयों का चयन हुआ। उत्तर प्रदेश से राज्य स्तर पर पुरस्कार के लिए 17 विद्यालयों का चयन किया गया। इनमें मैनपुरी से दो विद्यालय राज्य स्तर पर चयनित हुए। जिले के प्राथमिक विद्यालय नाहिली द्वितीय विकास खण्ड घिरोर की प्रधानाध्यापिका सरिता और उनकी प्रोजेक्ट टीम की छात्रा श्वेता, शालिनी, दामिनीर, फिरूना, अमित की टीम सफल रही है। उच्च प्राथमिक विद्यालय बीलों सुल्तानगंज से सहायक अध्यापक शालिनी चतुर्वेदी, रीता राजपूत की प्रोजेक्ट टीम की सदस्य सलौनी, वैष्णवी, केशव कुमार, शिवाकांत और नीलांचल का चयन किया गया।
बीएसए कमल सिंह ने बताया कि यह पुरस्कार पर्यावरण के क्षेत्र में प्रोजेक्ट फ़ाइल के माध्यम से लघु शोध व बच्चों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने और सजग होने के लिए प्रदान किया जाता है । इसमें जल एवं स्टेनिबिलिटी, जैव विविधता, कचरा प्रबंधन आदि बिंदुओं पर कार्य किया जाता है। कोविड 19 के चलते दो वर्षों से यह कार्य ऑनलाइन कराया जा रहा है।