फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two school girls missing in Agra

Agra: स्कूल जाने के लिए घर से निकलीं दो छात्राएं लापता, अनहोनी की आशंका पर परिजन चिंतित

Sat, 17 Dec 2022 07:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 17 Dec 2022 07:34 PM IST
सार

आगरा के मलपुरा क्षेत्र से दो छात्राएं लापता हो गईं। दोनों सगी बहनें हैं। शनिवार को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं। इसके बाद वापस नहीं आईं। 

विज्ञापन
Two school girls missing in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के मलपुरा क्षेत्र से बृहस्पतिवार को स्कूल जाने के लिए घर से निकलीं दो बहनें लापता हो गईं। एक दसवीं तो दूसरी कक्षा आठ की छात्रा है। दोपहर में दोनों के स्कूल से घर नहीं आने पर परिवारवालों ने तलाश की, लेकिन दोनों को पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। इसमें दोनों पैदल ही जाती नजर आई हैं। दो टीम दोनों की तलाश में लगी हैं।

विज्ञापन


मामला मलपुरा क्षेत्र की एक कॉलोनी का है। छात्राओं के पिता मूलरूप से सैंया क्षेत्र के रहने वाले हैं। उन्होंने बेटियों को कुछ दिन पहले ही अपने रिश्तेदार के घर में रहने के लिए भेजा था। यहीं से वो स्कूल जाती थीं। परिजन ने पुलिस को सूचना दी। बताया कि दोनों बहनें बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे स्कूल के लिए निकली थीं। दोपहर में दो बजे घर लौट आती थीं। मगर, वह वापस नहीं आईं। इस पर तलाश की। 

विज्ञापन

छात्राओं के परिजन चिंतित 

स्कूल में जानकारी करने पर पता चला कि दोनों स्कूल ही नहीं पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की दो टीमों को लगाया गया। छात्राएं कालोनी से बाहर निकलती नजर आईं। इसके बाद पैदल आती दिखीं। मुख्य मार्ग पर एक ऑटो में भी बैठ जाती हैं। इसके बाद कहां गईं? इसके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। उधर, परिजन बेटियों के साथ अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


Mainpuri: चार दिन से ससुराल की चौखट पर बैठी वैज्ञानिक की पत्नी, घर में नहीं घुसने दे रहे ससुर, लगाया ताला

पुलिस उपायुक्त पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि छात्राएं घर से स्कूल जाने के लिए निकली थीं। मगर, स्कूल नहीं पहुंची। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश की तलाश के लिए टीम को लगाया है। आशंका है कि वह खुद ही गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed