फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two robbers arrested used to loot by showing pistol

Agra Crime: दो लूटेरे गिरफ्तार, तमंचा दिखाकर करते थे लूट

Thu, 15 Dec 2022 10:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 15 Dec 2022 10:46 PM IST
सार

पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाशों ने दो वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस ने सूचना के बाद बदमाशों की घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। उनके कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस, एक चाकू और 1720 रुपये बरामद किए गए हैं। 
 

विज्ञापन
Two robbers arrested used to loot by showing pistol
एत्माद्दौला थाना, आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला की पुलिस ने गुरुवार को तमंचा दिखाकर लूट करने वाले दो लुटेरों को आंबेडकर पुल से गिरफ्तार कर लिया। लुटेरों के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस, एक चाकू और 1720 रुपये बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन

दो वारदातों को दिया था अंजाम 

थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि 14 दिसंबर को दो शिकायतें मिलीं। जिसमें नुनिहाई के पालिका नगर निवासी सुनील कुमार घर के बाहर दरवाजे पर खड़े थे। तभी दो बाइक सवार आए और जेब में रखे रुपये छिनने लगे। विरोध करने पर चाकू दिखाकर 2 हजार रुपये लेकर भाग गए। उसी दिन कटरा बजीर खाँ कुशवाह मरघट के सेवादार जसवीर सिंह मरघट पर बैठे थे। तभी दो लोग तमंचा दिखाकर उनसे रुपये मांगने लगे। उनके शोर मचाने के बाद वो वहां से भाग निकले। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra News: मलपुरा में अवैध खनन के अड्डे पर छापा, पकड़ा जखीरा
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घेरबंदी कर दबोचा 

उसके बाद सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आंबेडकर पुलिस से एत्माद्दौला के पालिका नगर निवासी श्याम उर्फ श्यामू और सोनवीर यादव को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed