फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two real brothers died due to electrocution accident happened during painting of house

Agra News: करंट लगने से दो भाइयों की मौत, मकान की पुताई के दौरान हुआ हादसा

Mon, 19 Sep 2022 09:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 19 Sep 2022 09:11 PM IST
सार

किरावली के अभुआपुरा मोहल्ले में दर्दनाक हादसा हुआ। दो सगे भाइयों की एक मकान में पुताई करने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
 

विज्ञापन
Two real brothers died due to electrocution accident happened during painting of house
हाईटेंशन लाइन - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा के किरावली  कस्बे के अभुआपुरा मोहल्ले में सोमवार को मकान की पुताई के दौरान करंट लगने से ईशान (24) और उसके फुफेरे भाई फिरोज (35) की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिलाया है। 

विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दोनों भाई 

 किरावली के वार्ड नंबर 10 निवासी चांद ने थाने में तहरीर दी। इसमें लिखा है कि छोटा भाई ईशान उर्फ जॉनी और बुआ का लड़का फिरोज अभुआपुरा में पुताई कर रहे थे। मकान के ऊपर से हाईटेंशन लाइन खींची गई है। जिसके लटकते तारों की चपेट में आने से दोनों झुलस गए। दोनों को लेकर सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। ईशान की मौत से पत्नी शाहिस्ता, मां नसीम, बहन रजिया आदि की रो-रोकर हालत खराब है। वहीं फिरोज की पत्नी अफसाना और 12 वर्षीय बेटी सुहाना बेहाल हैं।

विज्ञापन

मदद का दिलाया भरोसा 

हादसे की खबर पर विधायक प्रतिनिधि डॉ. रामेश्वर, चेयरमैन प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल पहुंचे। अधिशासी अभियंता अरविंद पांडेय को इसकी जानकारी दी। अधिशासी अभियंता ने विभागीय मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। एसडीएम अनिल कुमार ने भी राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना दिलाने का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed