{"_id":"60a15c958ebc3e8d927d5694","slug":"two-police-line-spot-including-garrison-incharge-agra-news-agr4921468181","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुसमरा। भाजपा कार्यकर्ता के साथ अभद्रता करने के मामले में रविवार को सीओ भोगांव अमर बहादुर सिंह ने कुसमरा पहुंचकर पीड़ित से मामले की जानकारी जुटाई। देर रात एसपी अविनाश पांडेय ने चौकी इंचार्ज अभिमन्यु मलिक और सिपाही जितेंद्र व रामविनोद को लाइन हाजिर कर दिया। उनके स्थान पर किशनी थाने में तैनात एसएसआई जैकब फर्नांडीज को चौकी इंचार्ज बनाया गया है। वहीं हेड कांस्टेबल राजकिशोर और सुशील कुमार को कुसमरा चौकी पर भेजा गया है।
शनिवार को कुसमरा निवासी भाजपा कार्यकर्ता ऋ षभ कौशल का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल हुए वीडियो और फोटो में पुलिस द्वारा उसके साथ अभद्रता करने की तस्वीरें सामने आईं। सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने से भाजपा और सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों ने मामले की निंदा करते हुए कार्रवाई करने की मांग की। विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष सुमित चौहान ने कुसमरा कूच करने का भी आव्हान किया। पीड़ित ने भी मामले की जानकारी अधिकारियों सहित पार्टी पदाधिकारियों को दी। रविवार को सीओ भोगांव अमर बहादुर सिंह कुसमरा पहुंचे। उन्होंने पीड़ित से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। ऋषभ कौशल ने सीओ को बताया वह अपनी दुकान पर माल उतरवा रहे थे। तभी पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया। अभद्रता करते हुए जीप में बैठाकर पुलिस चौकी पर ले गए। बाद में महामारी एक्ट में चालान कर जुर्माना वसूला था।