आगरा में सड़क हादसा: हाईवे पर कार और बाइक की टक्कर में किशोर सहित दो की मौत, सात घायल
बाइक सवार युवक और किशोर आगरा से मथुरा की ओर जा रहे थे। तभी सामने आ रही ईको गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा-दिल्ली हाईवे पर सोमवार को भीषण हादसा हो गया। रुनकता क्षेत्र में तेज रफ्तार ईको कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक और किशोर की मौत हो गई। वहीं ईको गाड़ी में सवार सात लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
जानकारी के मुताबिक आगरा के बोदला निवासी रियाजुद्दीन (32) और आशु बाइक (14) से सोमवार की सुबह करीब 11 बजे मथुरा की ओर जा रहे थे। तभी सींगना के पास मथुरा से आगरा की ओर आ रही ईको गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ईको गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई।
मृतकों के परिवार में मचा कोहराम
हादसा होते ही घटनास्थल पर आसपास के लोग दौड़े पड़े। पुलिस को सूचना दी। टीम के साथ मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी जितेंद्र ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। रास्ते में रियाजुद्दीन की मौत हो गई, जबकि अस्पताल में आशु को मृत घोषित कर दिया। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
ईको कार चालक फिरोजाबाद निवासी लवकुश सहित सात लोग घायल हुए हैं। इन सभी को एसएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार कट पार कर रहे थे। तभी यह हादसा हुआ है