फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two percent exemption in house tax for rain water harvesting system

खुशखबर: रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने पर हाउस टैक्स में मिलेगी दो फीसदी की छूट

Sun, 28 Jul 2019 03:29 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Jul 2019 03:29 PM IST
विज्ञापन
two percent exemption in house tax for rain water harvesting system
प्रेसवार्ता करते महापौर नवीन जैन व अन्य - फोटो : अमर उजाला

आगरा में आयोजित अखिल भारतीय महापौर परिषद के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में मंगलवार को सभी महापौरों ने अधिक से अधिक पानी को रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के तहत रीचार्ज कराने का संकल्प लिया है।

विज्ञापन


दो दिवसीय अधिवेशन के अंतिम दिन महापौर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन जैन ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि आगरा शहर के लोगों के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने पर हाउस टैक्स में दो फीसदी की छूट मिलेगी। 
विज्ञापन


नवीन जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यों के मुख्यमंत्रियों से आग्रह किया जाएगा कि जितनी भी केंद्र और राज्य में चलने वाली योजनाएं हैं उनमें रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को भी शामिल किया जाए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

महापौर परिषद के अधिवेशन में महापौरों के अधिकार बढ़ाने, शहरों में शत प्रतिशत पानी की पाइप लाइन और सीवर लाइन डालने, हर शहर को हरा भरा बनाना और स्वच्छता अभियान के तहत शहर को साफ-सथुरा बनाना जैसे कार्यों को एजेंडे में शामिल किया गया है।

राष्ट्रीय अधिवेशन के पहले दिन महापौर परिषद की कार्यकारिणी गठन के साथ कई मुद्दों पर चर्चा हुई। आगरा के महापौर नवीन जैन को अखिल भारतीय महापौर परिषद का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के साथ-साथ देश के विभिन्न प्रदेशों से आए 85 महापौर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed