फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two people riding a Scorpio caught with brown cartridges

स्कार्पियो सवार दो लोग तमंचा कारतूस के साथ पकड़े

Wed, 14 Apr 2021 12:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Two people riding a Scorpio caught with brown cartridges
अजीतगंज। थाना एलाऊ पुलिस ने सोमवार की रात चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो को रोक लिया। जब चालक से कागजात आदि मांगे तो वह नहीं दिखा सका। संदेह होने पर पुलिस ने तलाशी ली तो कार सवारों के पास दो तमंचा और कारतूस मिले। करीब 51 हजार रुपये की नकदी भी मिली। पुलिस ने स्कॉर्पियो को सीज करने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना पुलिस सोमवार की रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी रात करीब सवा नौ बजे एसआई रिंकेश शर्मा को सूचना मिली कि भगवतीपुर अघार के पास कुछ संदिग्ध लोग देखे गए हैं। जब एसआई टीम के साथ बताए गए स्थान पर चेकिंग करने गए। तो वहां संदिग्ध स्कॉर्पियो सवार नजर आए। जब उन्हें रोका तो वह मुड़ कर भागने लगे। लेकिन पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर गाड़ी को रुकवा लिया।
विज्ञापन

कार सवारों से गाड़ी के कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा सके। पूछताछ में युवकों ने अपने नाम अमन कुमार निवासी गांव बघेला थाना बेवर शैलेंद्र कुमार बताया। उनके पास पुलिस को दो तमंचा और कारतूस भी मिले। दोनों की जेबों में करीब 51 हजार रुपये की नकदी भी बरामद हुई। थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद मंगलवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed