फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two people injured after hoarding fell due to strong wind on road in agra

आगरा: जीवनी मंडी मार्ग पर तेज हवा से गिरा होर्डिंग, दो राहगीर घायल, दो ऑटो भी हुए क्षतिग्रस्त

Tue, 05 Apr 2022 12:04 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Apr 2022 12:04 AM IST
सार

आगरा के जीवनी मंडी मार्ग पर हाल ही में होर्डिंग लगाए गए। आरोप है कि ये होर्डिंग जल्दबाजी में लगाए गए, जिन गिरने से हादसा हो गया। 

विज्ञापन
two people injured after hoarding fell due to strong wind on road in agra
सड़क पर गिरा होर्डिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के वाटरवर्क्स से जीवनी मंडी मार्ग पर लगा होर्डिंग सोमवार दोपहर को अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आकर दो राहगीर घायल हो गए। दो ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गए। कुछ लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों ने हार्डिंग हटाकर ऑटो निकलवाए।

विज्ञापन


घटना दिन में तकरीबन 2:15 बजे की है। जीवनी मंडी मार्ग पर हाल ही में होर्डिंग लगाए गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि होर्डिंग जल्दबाजी में लगने की वजह से ठीक से नहीं लगे। सोमवार को तेज हवा चलने से बड़ा होर्डिंग गिर गया। रास्ते से दो लोग निकलकर जा रहे थे। वह चपेट में आ गए। 

विज्ञापन

होर्डिंग के नीचे दब गए थे लोग

हादसे के बाद रास्ते से आवागमन अवरुद्ध हो गया। चीख-पुकार सुनकर दौड़े लोगों ने होर्डिंग हटाकर घायलों को निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया गया। होर्डिंग के पास कुछ और लोग भी थे, जो घटना से कुछ देर पहले ही हट गए थे। वहीं शहर में तेज हवा के चलते कई अन्य जगहों पर भी होर्डिंग गिर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


थाना छत्ता के प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली थी। घटनास्थल पर चौकी प्रभारी को भेजा था। मगर, वहां पर कोई मिला नहीं। घायल भी नहीं मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed