{"_id":"5cc2cb4abdec225eef5188af","slug":"two-people-dies-in-road-accident-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हादसा: बेटे की शादी के कार्ड बांटने आ रहे पिता की मौत, चचेरे भाई ने भी तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: बेटे की शादी के कार्ड बांटने आ रहे पिता की मौत, चचेरे भाई ने भी तोड़ा दम
Fri, 26 Apr 2019 04:46 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 26 Apr 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पड़ी बाइक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के भोगांव क्षेत्र में छाछा तिराहा के समीप शुक्रवार की दोपहर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से ताऊ और भतीजे की मौत हो गई। सौरिख निवासी व्यक्ति अपने भतीजे के साथ भोगांव क्षेत्र में पुत्र की शादी के कार्ड बांटने आया था।
कन्नौज के थाना सौरिख क्षेत्र के अंबेडकर नगर नगरिया महादेव निवासी 50 वर्षीय राकेश कुमार बाथम के बेटे सोनू की 11 मई को शादी है। उन्होंने अपने पुत्र सोनू की शादी उमरैन औरैया निवासी हरनाम सिंह की पुत्री शिवानी के साथ तय की थी।
शुक्रवार को वो भतीजे सुमित को साथ लेकर बाइक से थाना भोगांव क्षेत्र स्थित ननिहाल नूरमपुर कार्ड बांटने के लिए आए थे। वहां से कार्ड बांटने के बाद शहर स्थित रिश्तेदारी में कार्ड बांटने के लिए जा रहे थे। छाछा तिराहा के पास ट्रक ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया।

10वीं का छात्र था सुमित
हादसे में राकेश और उसके भतीजे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। हादसे की जानकारी पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी।
छाछा तिराहा के पास हुए सड़क हादसे में जान गवाने वाला 14 वर्षीय सुमित कुमार 10वीं का छात्र था। वो उत्साहवश अपने ताऊ के साथ शादी के कार्ड बांटने के लिए साथ आया था। किसी को क्या पता था कि यह उसका आखिरी सफर होगा।
हादसे से शादी वाले घर में मातम पसर गया। कुछ समय पहले तक घर में खुशी का माहौल था। पिता कार्ड बांट रहे थे तो अन्य परिजन खरीदारी में जुटे थे। परिजनों ने बताया कि तीन मई को घर में तिलकोत्सव कार्यक्रम है। इसके साथ ही 11 मई को बरात जानी है।