फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two people dies in car collided with truck on Etah Kasganj road

एटा-कासगंज मार्ग पर डीसीएम से टकराई कार, दो लोगों की मौत, दो घायल

Mon, 17 Jun 2019 05:33 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 17 Jun 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
two people dies in car collided with truck on Etah Kasganj road
प्रतीकात्मक तस्वीर
एटा-कासगंज मार्ग पर सोमवार दोपहर को एक कार पोल से टकराने के बाद डीसीएम से टकरा गई। हादसे में महिला सहित दो की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


हादसा शैमफोर्ड स्कूल के समीप हुआ। अलीगढ़ के जरेठ गंगीरी निवासी सतेंद्र पुत्र सरदार सिंह के रिश्तेदार शैलेश पुत्र अभय कुमार निवासी किलरमऊ बागवाला एटा की रविवार को मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


गमी में शामिल होने के लिए सतेंद्र, उसकी मां सुरजा देवी, रिश्तेदार नेत्रपाल एवं सुमन देवी पत्नी सुरेश चंद्र एटा आए हुए थे। सोमवार को ये सभी लोग शिफट डिजायर कार से अपने घर वापस जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एटा-कासगंज मार्ग पर शैमफोर्ड स्कूल के निकट अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर पोल से टकराने के बाद खड़ी डीसीएम में जा घुसी। हादसे में नेत्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य लोग घायल हो गए। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सुमन को भी मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंच गए। शव देखकर परिजनों में चीत्कार मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed