फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two people died in separate accidents in Agra Whereas more than dozen people were injured

Agra: होली पर सड़क हादसों में दो की मौत, एक दर्जन से अधिक लोग घायल

Tue, 26 Mar 2024 05:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 26 Mar 2024 05:45 PM IST
सार

होली पर सड़क हादसों में दो की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवकों की मौत से घरों में मातम छा गया। 

विज्ञापन
Two people died in separate accidents in Agra Whereas more than dozen people were injured
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार और मंगलवार को हुए अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। खबर मिली तो घरों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


हादसा डौकी थाना क्षेत्र के जमुनी के पास हुआ। यहां सोमवार की सुबह बाइक फिसलने से युवक गिर गए। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां फिरोजाबाद के बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के गढ़ी तिवारी निवासी राजू ने दम तोड़ दिया। वहीं गांव के ही राय सिंह का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन

बाइकों की भिड़त में एक की मौत

दूसरी घटना फतेहाबाद थाना क्षेत्र के फतेहाबाद-फिरोजाबाद मार्ग पर हुआ। यहां सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे मुरावल गांव के पास बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में मानवेंद्र सिंह निवासी बसई भदौरिया थाना बसई अरेला, साथी बृजेश घायल हो गए। यह लोग बृजेश की ससुराल से लौट रहे थे। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार की ही रात करीब 9:30 बजे मानवेंद्र ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

श्रद्धालुओं से भरी ईको कार पलटी

तीसरी घटना डौकी थाना क्षेत्र के आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर टंकी चौराहे के पास हुई। यहां श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार ईको कार सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई। वह विद्युत पोल से टकराकर पलट गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फतेहाबाद भेजा। यह लोग सोमवार की सुबह वृंदावन से दर्शन करके वापस लौट रहे थे। घायलों में अजीत साहू, रवि, रितिक, पूर्व, तन्मय निवासी जालौन शामिल हैं। प्राभरी निरीक्षक आरपी सिंह ने घटना की जानकारी ली है। 
विज्ञापन

सवारियों से भरा टेंपो पलटा

चौथी घटना फतेहाबाद थाना क्षेत्र के आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर हुई। मंगलवार की सुबह करीब 10:30 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सामने सवारियों से भरा टेंपो खाई में पलट गया। इससे वहां पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। 

उन्होंने लोगों को बाहर निकाला। हादसे में जानकी पत्नी हाकिम निवासी इरादतनगर, सबनम पत्नी रहीश निवासी अब्बूलाला दरगाह, फूलन देवी पत्नी जगदीश निवासी मदरा बमरौली कटारा, सोनू पुत्र राम स्वरूप निवासी बाड़ी, धौलपुर घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed