{"_id":"61f9303504dead72250f2300","slug":"two-people-died-due-to-electrocution-by-high-tension-wire-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: हाईटेंशन लाइन के करंट से ग्रामीण और राजमिस्त्री की मौत, परिवारों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: हाईटेंशन लाइन के करंट से ग्रामीण और राजमिस्त्री की मौत, परिवारों में मचा कोहराम
Tue, 01 Feb 2022 06:35 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 01 Feb 2022 06:35 PM IST
सार
फिरोजाबाद जिले में दो स्थानों पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। एक जगह हाईटेंशन लाइन काफी नीचे लटकी हुई थी, जिससे हादसा हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद जिले में दो स्थानों पर हाईटेंशन लाइन हादसों का सबब बन गई। मक्खनपुर के गांव बिल्टीगढ़ में खेत पर जा रहा किसान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट से ग्रामीण की मौत हो गई। यहां हाईटेंशन लाइन काफी नीचे लटक रही है। दूसरा हादसा नारखी के गांव दयागढ़ी में हुआ। यहां निर्माणाधीन मकान की छत पर काम कर रहे राजमिस्त्री की हाईटेंशन लाइन से सरिया छू जाने से मौत हो गई।
विज्ञापन
मक्खनपुर के गांव बिल्टीगढ़ निवासी भगवती प्रसाद (40) पशुओं के लिए खेत से घास काटने के लिए जा रहा था। रास्ते में हाईटेंशन लाइन का तार काफी नीचे होने के कारण वह छू गया। जिससे उसे करंट लगा। करंट लगने से वह झुलस कर मौके पर ही गिर पड़ा। सूचना पर परिजन उसे उपचार को जिला अस्पताल लेकर आए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मक्खनपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों और भगवती प्रसाद के परिजन का कहना है कि तार काफी नीचे है। जिससे यह हादसा हुआ। मक्खनपुर थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह का कहना है कि ग्रामीण की करंट लगने से मौत हुई है। यदि परिजन तहरीर देते हैं तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
नारखी क्षेत्र में राजमिस्त्री की मौत
नारखी थाना क्षेत्र के गांव दयागढ़ी निवासी 30 वर्षीय नेमी सिंह राजमिस्त्री का कार्य कर परिवार का भरण पोषण करता था। उस पर तीन बेटियां है। परिजनों ने बताया कि सोमवार को वह पड़ोस के गांव में काम करने गया था। निर्माणाधीन मकान की छत पर काम कर रहा था। तभी लोहे की सरिया मकान के पास से गुजर रही बिजली की 11 हजार की लाइन से टकरा गई।
उसे करंट लग गया मौके पर ही मौत हो गई। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार का कहना है कि युवक की मौत करंट लगने के कारण हुई है।