{"_id":"66ba4d69545de609c80ebde5","slug":"two-people-died-and-19-were-injured-when-tractor-trolley-overturned-in-agra-2024-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो की मौत... 19 लोग घायल, गमी में शामिल होकर लौट रहे थे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो की मौत... 19 लोग घायल, गमी में शामिल होकर लौट रहे थे घर
Mon, 12 Aug 2024 11:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 12 Aug 2024 11:29 PM IST
सार
आगरा में अचानक कार सामने आ जाने से ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 19 लोग घायल हो गए। यह सभी लोग गमी में शामिल होकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में गमी में शामिल होकर लौट रहे लोगों की ट्रैक्टर ट्राली सैंया खेरागढ़ मार्ग पर पलट गई। खेरागढ़ की ओर से आ रही कार के अचानक सामने आने से ट्रैक्टर ट्राली असंतुलित हो गई थी। हादसे में ट्रैक्टर ट्राली की चपेट मे बाइक सवार भी आ गए।
विज्ञापन
हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 11 महिलाओं समेत 19 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। घायलों को उपचार के बाद एसएन हॉस्पीटल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर ग्राम खडगपुर, थाना मनियां राजस्थान निवासी राजपति गांव के अन्य लोगों के साथ ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर ग्राम बड़ा गांव थाना मनियां, राजस्थान निवासी हरीओम के घर में गमी मे शामिल होने गये थे। सायं 5 बजे सभी ट्रैक्टर ट्राली से वापिस लौट रहे थे।
सैंया-खेरागढ़ मार्ग पर ग्राम जोधापुरा के पास अचानक सामने से आ रही कार को बचाने के प्रयास मे ट्राली असंतुलित होकर पलट गयी। साथ चल रही बाइक भी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गयी। ट्राली पलटते ही चीख पुकार मच गयी। ट्राली मे महिलाएं अधिक थीं।
ग्राम जोधापुरा से ग्रामीण मदद के लिए दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने ट्राली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। हादसे की सूचना पर एसएचओ उपेन्द्र श्रीवास्तव पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को सीएचसी भेजा। हॉस्पीटल में घायलों का प्राथमिक उपचार किया।
पुलिस ने बताया कि सपना पत्नी छत्रपाल निवासी ग्राम पहाड़ी, मरैना, राजस्थान व एक अज्ञात महिला की मौत हुई है। मृतका सपना बाइक पर थी। सीएचसी प्रभारी डॉ ऋषिगोपाल ने बताया कि दो महिलाओं की मौत हुई है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एसएन हॉस्पीटल रैफर कर दिया है।