फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two people died after car fell into the Kali river in Kasganj

कासगंज में कोहरे का कहर: पुल की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी कार, दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

Sun, 18 Dec 2022 10:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 18 Dec 2022 10:25 PM IST
सार

कासगंज के नदरई इलाके में रविवार रात बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कार पुल की रेलिंग तोड़कर 50 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
two people died after car fell into the Kali river in Kasganj
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में केनाल रूट बाईपास पर कोहरे के कारण बोलेरो कार पुल की रेलिंग तोड़कर करीब 50 फीट नीचे काली नदी की खादर में जा गिरी। हादसा रविवार रात तकरीबन आठ बजे हुआ। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। घायल को अलीगढ़ रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


हाथरस के सिकंद्राराऊ क्षेत्र निवासी कार सवार दामोदर (55), संजीव (35) और मथुरा प्रसाद (50) रविवार शाम को कासगंज से अपने घर जा रहे थे। शाम से ही घना कोहरा छा गया था। रात करीब आठ बजे कार नदरई इलाके में झाल के पुल पर कोहरे के कारण कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी।
विज्ञापन


कार पुल से करीब 50 फीट नीचे जाकर गिरी। हादसे की जानकारी पर ब्रिज निर्माण कंपनी के मजदूर ने शोर मचाया। आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। हादसे की जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को दी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

two people died after car fell into the Kali river in Kasganj
अस्पताल में पुलिस और पीड़ित परिजन - फोटो : अमर उजाला

गंभीर घायल अलीगढ़ रेफर 

चिकित्सकों ने संजीव और मथुरा प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। दामोदर गंभीर घायल हुए हैं। उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर दिया गया। पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि हादसे की जानकारी मृतकों के परिजनों को भी दे दी गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

रिश्तेदार की थी बोलेरो कार 

घायल दामोदर ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार की बोलेरो गाड़ी मांग कर लाए थे। उनकी पुत्रवधू की तबियत खराब होने के कारण उसे कासगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। शाम को घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। सूचना मिलने के बाद उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed