फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two people died after car collided with loader on Yamuna Expressway in mathura

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: लगन चढ़ाकर दिल्ली लौट रहे लोगों की कार लोडर से टकराई, दो की मौत, छह घायल

Mon, 28 Nov 2022 01:21 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 28 Nov 2022 01:21 PM IST
सार

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के भीषण हादसा हो गया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। छह लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
two people died after car collided with loader on Yamuna Expressway in mathura
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना महावन क्षेत्र में सोमवार तड़के यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा हो गया। माइलस्टोन 116 के समीप तड़के करीबन तीन बजे आगरा की तरफ से नोएडा जा रहे मिनी लोडर वाहन से कार टकरा गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


कार सवार लोग अपने रिश्तेदार की बेटी का लगन टीका लेकर शनिवार को कानपुर गए थे। वहां से वापस लौटते समय महावन थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 116 के समीप सब्जी से भरे लोडर वाहन से कार टकरा गई। बताया गया है कि जिस वक्त हादसा हुआ, उस समय घना कोहरा छाया हुआ था। 
विज्ञापन


लोडर वाहन से टक्कर से होते ही चीख-पुकार मच गई। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले लोगों ने हादसे की सूचना कंट्रोल रूम को दी। मौके पर यमुना एक्सप्रेसवे के सुरक्षाकर्मी और थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायलों कार से निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों की हुई मौत

हादसे में चंद्रपाल निवासी गरिमा गार्डन गाजियाबाद,  राजेश निवासी त्रिलोकपुरी दिल्ली की मौत हो गई है। कार सवार यशपाल, सन्नी, आकाश उर्फ आशु, सुभाष, कैलाश, सुशील घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

हादसे में मरने वाले चंद्रपाल और राजेश साढू भाई थे। दोनों अपने साले दिल्ली निवासी सुशील की बेटी की शादी का टीका लेकर कानपुर गए थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन मथुरा पहुंचे। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। थाना निरीक्षक मोहित तोमर ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed