फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two people claimed mentally ill young man who found in agra

एक युवक के दो दावेदार: फिरोजाबाद के शख्स ने बताया भाई, आगरा के बुजुर्ग ने अपना बेटा, मामला पहुंचा थाने

Mon, 29 Aug 2022 12:08 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 29 Aug 2022 12:08 AM IST
सार

फिरोजाबाद में एक अजब मामला सामने आया है। यहां एक युवक पर दो व्यक्तियों ने दावा किया है। एक ने उसे अपना भाई बताया तो दूसरे ने बेटा। फैसला न होने पर मामला थाने में पहुंच गया। 

विज्ञापन
Two people claimed mentally ill young man who found in agra
आगरा में मिला यह युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के भगवान टॉकीज चौराहे के समीप घूमने वाले मानसिक रूप से कमजोर युवक को फिरोजाबाद के फरिहा क्षेत्र निवासी लोग उसको अपना भाई बताकर गांव ले आए। उस युवक की खोजबीन करते हुए एक बुजुर्ग व्यक्ति भी फरिहा पहुंच गए। उन्होंने युवक को अपना बेटा बताया। यह सुनकर परिवार के लोग हैरान रह गए। एक युवक के दो दावेदार होने पर रविवार को यह मामला फरिहा थाने तक पहुंच गया। देर शाम तक चली वार्ता में कोई फैसला नहीं हो सका कि युवक किस परिवार से है। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन

गांव शेखनपुर के युवक ने बताया भाई 

थाना फरिहा क्षेत्र के गांव शेखनपुर निवासी सूरजपाल का भाई हरपाल (36) करीब 12 साल पहले लापता हुआ था। उस वक्त हरपाल की उम्र करीब 24 साल थी। तब भी वह मानसिक रूप से कमजोर था। सूरजपाल का कहना है कि करीब 15 दिन पूर्व हरपाल उनके भांजे शिव कुमार को आगरा भगवान टॉकीज के पास घूमता हुआ मिला था। उसने इसकी जानकारी परिवार को दी। जानकारी के बाद हम लोग वहां पहुंचे और हरपाल को गांव ले आए। हरपाल उनका ही भाई है। वह 12 साल पहले लापता हुआ था। उसकी शादी भी हुई थी। 

विज्ञापन

आगरा के व्यक्ति ने बताया अपना बेटा 

आगरा के तीस फुटा रोड निवासी मुन्ने खां भी युवक की खोजबीन करते हुए रविवार को फरिहा क्षेत्र के गांव शेखनपुर पहुंच गए। मुन्ने खां का कहना था कि जिस युवक को सूरजपाल लेकर आए, वह उनका बेटा यूनिस है। एक युवक के दो दावेदार होने पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। बाद में ग्रामीण युवक को लेकर फरिहा थाने आ गए। पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। फिलहाल युवक को पुलिस ने सूरजपाल को सुपुदर्गी में दिया है। थानाध्यक्ष फरिहा ऋषि कुमार का कहना है कि मामला आगरा का है। आगरा की पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed