फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two patients of breath and heart broke up

Agra News: सांस और हार्ट के दो मरीजों ने तोड़ा दम

Thu, 07 Dec 2023 07:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 07 Dec 2023 07:18 PM IST
विज्ञापन
Two patients of breath and heart broke up
सांस और हार्ट के दो मरीजों ने तोड़ा दम
विज्ञापन

- ओपीडी में 17 मरीज गंभीर हालत में कराए गए भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिले में सांस और हार्ट के मरीजों की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। जिला अस्पताल में लगातार मरीजों की भीड़ पहुंच रही है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल पहुंचे सांस और हार्ट की दिक्कत से पीड़ित दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
थाना बिछवां क्षेत्र के गांव सुल्तानगंज निवासी 90 वर्षीय सुखलाल को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। बुधवार को परिजन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान बुधवार की रात उनकी मौत हो गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव संतपुर निवासी सुरेशपाल (55) को बृहस्पतिवार की सुबह हार्ट अटैक पड़ा। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल की ओपीडी में 652 मरीज उपचार के लिए पहुंचे इनमें सौ से अधिक मरीज सांस और हार्ट की समस्या के थे। जिला अस्पताल में 17 मरीज भर्ती कराए गए। तीन मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed