फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two patients died of fever

बुखार से पीड़ित दो मरीजों की हुई मौत

Tue, 02 Nov 2021 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
two patients died of fever
मैनपुरी। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में मंगलवार को बुखार से पीड़ित दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं हार्टअटैक से दो जबकि सांस लेने में दिक्कत के चलते एक मरीज ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल में सुबह से मरीजों की भीड़ रही। यहां 785 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। अस्पताल में 22 मरीजों को गंभीर हालत के चलते भर्ती कराया गया। पांच मरीजों की हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। अस्पताल पहुंचे चार मरीजों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दन्नाहार क्षेत्र के गांव जवापुर निवासी श्रीमन की 16 वर्षीय पुत्री मधु को कुछ दिन से बुखार और फेंफड़ों में संक्रमण की शिकायत हो गई। परिजन निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। मंगलवार को हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घिरोर क्षेत्र के गांव कल्होर पछां निवासी दीपू की 20 वर्षीय पत्नी मोहिनी को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन एक निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। मंगलवार को हालत बिगड़ी तो परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मेरापुर खिदरपुर निवासी 50 वर्षीय आलोक कुमार और कोतवाली थाना क्षेत्र के नगला कबर निवासी 42 वर्षीय रज्जाक अली को मंगलवार की सुबह अचानक हार्ट अटैक पड़ा। परिजन दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव रठेरा निवासी शिक्षक 32 वर्षीय सुधाकर उर्फ वीरेश शर्मा कुछ समय से बीमार थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन फिरोजाबाद में निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed