{"_id":"62acc1643b9811760b2948e4","slug":"two-patients-died-due-to-high-blood-pressure-and-respiratory-problems-mainpuri-news-agr537150873","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईब्लड प्रेशर और सांस की दिक्कत के चलते दो मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईब्लड प्रेशर और सांस की दिक्कत के चलते दो मरीजों की मौत
विज्ञापन
जिला अस्पताल में दवा काउंटर पर लगी लाइन
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शुक्रवार को जिला अस्पताल में भर्ती हाई ब्लडप्रेशर और सांस की दिक्कत से पीड़ित दो मरीजों की मौत हो गई। जिला अस्पताल की ओपीडी में 733 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। चार मरीजों को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
जिला अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे मरीजों में सर्वाधिक मरीज बुखार, डायरिया, ब्लड प्रेशर और सांस लेने की दिक्कत से पीड़ित होकर पहुंचे। बिछवां थाना क्षेत्र के गांव जमथरी निवासी 82 वर्षीय बालकराम को हाई ब्लडप्रेशर की दिक्कत होने पर परिजन ने बृहस्पतिवार की रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
यहां उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह उनकी मौत हो गई। धारऊ निवासी 58 वर्षीय धनदेवी को सांस लेने की दिक्कत के चलते बृहस्पतिवार की रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल से चार मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।